विष्णुवर्धन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:44, 17 अप्रैल 2011 का अवतरण ('*'''विष्णुवर्धन''' होयसल वंश का एक वीर और प्रतापी राजा ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • विष्णुवर्धन होयसल वंश का एक वीर और प्रतापी राजा था, जो 1110 ई. में राजगद्दी पर आरूढ़ हुआ था।
  • इसने 1141 ई. तक राज्य किया और अनेक युद्ध किए तथा अपने राज्य का विस्तार किया।
  • वह नाममात्र के लिए ही चालुक्यों का अधीनस्थ बना था।
  • बाद में उसने अपने राज्य को चालुक्यों की अधीनता से मुक्त कर अन्य राज्यों पर आक्रमण शुरू किए।
  • सुदूर दक्षिण में चोल, पांड्य और मलाबार के क्षेत्र में उसने विजय यात्राएँ कीं और अपनी शक्ति को प्रदर्शित किया।
  • तत्कालीन भारतीय इतिहास में उसने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
  • प्रारम्भ में वह जैन मतावलम्बी था, किंतु प्रख्यात वैष्णव आचार्य रामानुज के प्रभाव से वह वैष्णव मतावलम्बी हो गया।
  • मत परिवर्तन के बाद उसने अपना पहले का नाम 'विहिदेव' या 'विहिव' त्याग दिया और 'विष्णुवर्धन' नाम धारण कर लिया।
  • इसमें सन्देह नहीं कि, विष्णुवर्धन के शासन काल में होयसाल राज्य बहुत शक्तिशाली हो गया था।
  • विष्णुवर्धन ने वैष्णव धर्म के प्रचार के लिए अनेक भव्य मन्दिरों का निर्माण करवाया था।
  • इन मन्दिरों में से कुछ आज भी बेलूर और हलेविड में विद्यमान हैं।
  • इनमें सर्वोत्कृष्ट उदाहरण हलेविड होयसलेश्वर मन्दिर का है, जिसमें ग्यारह सज्जा पट्टियाँ हैं।
  • प्रत्येक पट्टी सात सौ फुट या इससे भी अधिक लम्बी हैं। ये पट्टियाँ हाथी, सिंह, अश्वारोही, वृक्षलता, पशु-पक्षी आदि विविध अलंकरणों से सुसज्जित हैं।
  • कुछ आलोचकों का विचार है कि, यह मन्दिर मानव श्रम और कौशल का सर्वाधिक अनूठा उदाहरण है।
  • 1141 ई. में विष्णवर्धन की मृत्यु हो गई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख