अनुपम खेर को मिले पुरस्कार एवं सम्मान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कविता बघेल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:06, 19 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{अनुपम खेर विषय सूची}} {{अनुपम खेर संक्षिप्त परिचय}} '''...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अनुपम खेर विषय सूची
अनुपम खेर को मिले पुरस्कार एवं सम्मान
अनुपम खेर
पूरा नाम अनुपम खेर
जन्म 7 मार्च, 1955
जन्म भूमि शिमला
अभिभावक पुष्कर नाथ
पति/पत्नी मधुमालती और किरण खेर (1985)
संतान सिकंदर खेर
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'सारांश', 'विजय', 'राम लखन', 'डैडी', 'लम्हे', 'खेल', 'डर', 'दिल', 'हसीना मान जयेगी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'सौदागर', 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'वीर-ज़ारा', 'स्पेशाल 26', 'खोसला का गोसला', 'हम आपके है कौन' और 'मैंने गाँधी को नहीं मारा'
शिक्षा स्नातक
विद्यालय राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, (2004) और पद्म भूषण, (2016)
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अनुपम खेर को एजुकेशन फाउंडेशन ने 2010 में अपना गुडविल एम्बेसडर घोषित किया, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत में सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है।
अद्यतन‎

अनुपम खेर ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत 1982 में आयी फ़िल्म 'आगमन' से की। इसके बाद 1984 में उन्होंने 'सारांश' फ़िल्म की, जो उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है। इसके बाद उन्होंने शाहरुख़ ख़ान के साथ मिलकर बहुत सी फिल्में की है, जिनमे वे शाहरुख़ ख़ान के सह-कलाकार दिखे। अनुपम खेर ने पांच बार कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड जीता है। 1988 की फ़िल्म 'विजय' में उनके प्रदर्शन के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड जीता था।। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुपम खेर ने बेककहम (2002), ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस (2004), स्पीडी सिंह (2011) जैसी सुपरहिट फ़िल्में की है। इसके साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत से टी. वी शो भी किये हैं, जिनके लिये उन्हें बहुत से अवार्ड भी मिले है। हिंदी सिनेमा और कला के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने 2004 में उन्हें पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

पुरस्कार वर्ष फ़िल्म
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 1985 सारांश
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार 1993 खेल
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार 1994 डर
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार 1988 विजय
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार 1989 राम लखन
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार 1991 लम्हे
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार 1995 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहायक अभिनेता 1994 1992 ए लव स्टोरी
स्टार स्क्रीन पुरस्कार हास्य अभिनेता 1999 हसीना मान जायेगी
हिंदी फ़िल्म पुरस्कार सहायक अभिनेता 1999 शलाखें
हिंदी फ़िल्म पुरस्कार हास्य अभिनेता 1999 खोसला का घोशला