अनुपम खेर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
अनुपम खेर विषय सूची
अनुपम खेर
अनुपम खेर
पूरा नाम अनुपम खेर
जन्म 7 मार्च, 1955
जन्म भूमि शिमला
अभिभावक पुष्कर नाथ
पति/पत्नी मधुमालती और किरण खेर (1985)
संतान सिकंदर खेर
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'सारांश', 'विजय', 'राम लखन', 'डैडी', 'लम्हे', 'खेल', 'डर', 'दिल', 'हसीना मान जयेगी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'सौदागर', 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'वीर-ज़ारा', 'स्पेशाल 26', 'खोसला का गोसला', 'हम आपके है कौन' और 'मैंने गाँधी को नहीं मारा'
शिक्षा स्नातक
विद्यालय राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, (2004) और पद्म भूषण, (2016)
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अनुपम खेर को एजुकेशन फाउंडेशन ने 2010 में अपना गुडविल एम्बेसडर घोषित किया, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत में सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है।
अद्यतन‎

अनुपम खेर (अंग्रेज़ी: Anupam Kher जन्म: 7 मार्च, 1955, शिमला) भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने 500 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। मुख्यतः उन्होंने हिंदी फ़िल्मों में काम किया है, इसके साथ-साथ उन्होंने बहुत सी इंटरनेशनल फ़िल्में भी की है, जिनमें मुख्यतः बेककहम, लस्ट जैसी सुपरहिट फ़िल्में शामिल है। अनुपम खेर को पाँच बार कॉमिक रोल के लिये बेस्ट परफॉरमेंस के लिये पाँच फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। 'विजय' फ़िल्म में अपने किरदार के लिये उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड भी मिला था। अभिनेता होने के साथ-साथ वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन एंड नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा, इंडिया के चेयरमैन भी रह चुके हैं। हिंदी सिनेमा और कला के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने 2004 में उन्हें पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उनकी पत्नी एक्ट्रेस किरण खेर, चंडीगढ़ से इंडिया पार्लिमेंट की नियुक्त सदस्य भी है।[1]

जीवन परिचय

अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। इनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे, वे पेशे से क्लर्क थे। शिमला में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक की शिक्षा पूरी की।

फ़िल्मी कॅरियर

अनुपम खेर ने 1982 में आयी फ़िल्म 'आगमन' से अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद 1984 में उन्होंने 'सारांश' फ़िल्म की, जिसमें उन्होंने 28 साल के एक सामान्य वर्ग के महाराष्ट्रियन का किरदार निभाया था, जिसने अपने बेटे को खो दिया हो। लेकिन कुछ फ़िल्मों में उन्होंने विलन की भूमिका भी अदा की है, उन फ़िल्मों में 'डॉ. दंग इन कर्मा' (1986) शामिल है।

मुख्य फ़िल्में

अनुपम खेर ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत 1982 में आयी फ़िल्म 'आगमन' से की। इसके बाद 1984 में उन्होंने 'सारांश' फ़िल्म की। उन्होंने शाहरुख़ ख़ान के साथ मिलकर बहुत सी फिल्में की है, जिनमें वे शाहरुख़ ख़ान के सह-कलाकार दिखे, जैसे- 'डर' (1993), 'दिलवाले दुल्हनियाँ ले जायेंगे' (1995), 'चाहत' (1996), 'कुछ कुछ होता है' (1998), 'मोहब्बतें' (2000), 'वीर-ज़ारा' (2004) और 'हैप्पी न्यू इयर' शामिल है।

पुरस्कार एवं सम्मान

  • 1985 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - सारांश
  • 1996 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार - दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
  • 1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार - खेल
  • 1994 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार - डर


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अनुपम खेर (हिंदी) www.gyanipandit.com। अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर, 2017।

संबंधित लेख

अनुपम खेर विषय सूची