अमर सिंह (राजनेता)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:21, 1 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Amar-Singh-Politician.jpg |चित्र का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अमर सिंह (राजनेता)
अमर सिंह
पूरा नाम अमर सिंह
जन्म 27 जनवरी, 1956
जन्म भूमि आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 1 अगस्त, 2020
मृत्यु स्थान सिंगापुर
पति/पत्नी पंकजा कुमारी सिंह
संतान दो पुत्रियाँ
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी समाजवादी पार्टी

राष्ट्रीय लोक दल

कार्य काल राज्य सभा सदस्य-5 जुलाई, 2016 से 1 अगस्त, 2020
विद्यालय सेंट जेवियर्स महाविद्यालय (कोलकाता)
अन्य जानकारी अमर सिंह ने हिन्दी फ़िल्म 'हमारा दिल आपके पास है' (2000) में लघु अभिनय किया था। इसके अतिरिक्त शैलेन्द्र पाण्डे द्वारा निर्देशित आगामी फ़िल्म 'जेडी' में भी उन्होंने एक राजनीतिज्ञ का अभिनय किया।

अमर सिंह (अंग्रेज़ी: Amar Singh, जन्म- 27 जनवरी, 1956, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 1 अगस्त, 2020, सिंगापुर) भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध देश के राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी से था। वे अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों के लिए जाने जाते थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के महासचिव व भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा के सदस्य रहे। 6 जनवरी, 2010 को उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फ़रवरी, 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वर्ष 2011 में अमर सिंह का कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। अन्ततः उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया था।

परिचय

अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी, सन 1956 को उत्तर प्रदेश के ज़िला आजमगढ़ में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सांसद थे। 5 जुलाई, 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्य सभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।

इससे पहले अमर सिंह 2002 और 2008 में भी राज्य सभा के लिए चुने जाते रहे। एस.पी. नेता मुलायम सिंह यादव के अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर सिंह के बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फ़रवरी महीने में अमर सिंह ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

समाजवादी पार्टी से दूरी

एक समय मुलायम सिंह यादव के खास कहे जाने वाले अमर सिंह साल 2017 के पहले ही पार्टी से किनारे लगने लगे थे। समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के आपसी मनमुटाव में अखिलेश यादव ने अमर सिंह को जिम्मेदार माना। कई बार अमर सिंह की आलोचना भी की गई। बाद में अमर सिंह भी भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आने लगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन को अपने पूरी संपत्ति दान करने का भी ऐलान किया था।[1]

लघु अभिनय

अमर सिंह ने हिन्दी फ़िल्म 'हमारा दिल आपके पास है' (2000) में लघु अभिनय किया था। इसके अतिरिक्त शैलेन्द्र पाण्डे द्वारा निर्देशित आगामी फ़िल्म 'जेडी' में भी उन्होंने एक राजनीतिज्ञ का अभिनय किया।

मृत्यु

अमर सिंह का निधन 1 अगस्त, 2020 को सिंगापुर में हुआ। वे करीब छह महीने से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। सिंगापुर में ही उनका इलाज चल रहा था। साल 2013 में अमर सिंह की किडनी फेल हो गई थी। इसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।

अमर सिंह का मार्च, 2020 में एक वीडियो खूब चर्चा में रहा था। जिसमें उन्होंने अपनी मौत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया था कि वह ठीक हैं और बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपने पहले के अनुभवों को साझा करते हुए कहा था कि- 'टाइगर अभी जिंदा है'। उनकी तबीयत पहले भी बिगड़ी थी, लेकिन हर बार वह मौत के मुंह से लड़कर वापस आ गए। वीडियो में अमर सिंह कहते हैं- 'सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। रुग्ण (बीमार) हूं, त्रस्त हूं व्याधि (दिक्कतों) से लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है, होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह बहुत तेजी से फैलाई है कि यमराज ने मुझे अपने पास बुला लिया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है और मां भगवती की कृपा हुई तो अपनी शल्य चिकित्सा के उपरांत शीघ्र-अतिशीघ्र दोगुनी ताकत से वापस आऊंगा'।[2]

उन्होंने आगे कहा था कि- 'आप लोगों के बीच सदैव की भांति...जैसा भी हूं, जो भी हूं आपका हूं। बुरा हूं तो अच्छा हूं तो...अपनी चिरपरिचित शैली, प्रथा और परंपरा के अनुकूल जैसे अब तक जीवन जिया है, वैसे ही आगे भी जिऊंगा'।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह (हिंदी) navbharattimes.indiatimes.com। अभिगमन तिथि: 01 अगस्त, 2020।
  2. अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन (हिंदी) aajtak.intoday.in। अभिगमन तिथि: 01 अगस्त, 2020।

संबंधित लेख