अमृत तिवारी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:40, 24 जनवरी 2022 का अवतरण (''''अमृत कौर तिवारी''' (अंग्रेज़ी: ''Amrit Kaur Tewari'', जन्म- 5 सित...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अमृत कौर तिवारी (अंग्रेज़ी: Amrit Kaur Tewari, जन्म- 5 सितम्बर, 1938; मृत्यु- 13 जनवरी, 2018) भारतीय दंत चिकित्सक और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ की पूर्व डीन थीं। भारतीय समाज के पेडोडॉनटिक्स और निवारक दंत चिकित्सा में जीवन भर की सदस्यता के लिए चयन होने वाली वह पहली महिला थीं। डॉ. अमृत तिवारी को सन 1992 में पद्म श्री और बी.सी. रॉय जैसे पुरस्कार मिल चुके थे।

  • अमृत तिवारी का जन्म चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। उनका विवाह विश्वानाथ तिवारी से हुआ जो एक लेखक और पंजाब विश्वविद्यालय में पंजाबी के प्रोफेसर थे।
  • इनके पति राज्य सभा सदस्य थे। सन 1984 में आंतकवादियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। वे उस समय पंजाब में व्याप्त उग्रवाद का शिकार हो गये थे।
  • डॉ. अमृत तिवारी नेशनल एकेडमी चिकित्सा विज्ञान की फेलो थीं और चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व सदस्या भी रहीं।
  • पीजीआइएमई आर. से सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें संस्थान का प्रोफेसर बनाया गया।
  • उन्होंने कई चिकित्सा लेखों को समीक्षात्माक पत्रिकाओं में लिखा था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख