अल्बे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यशी चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:41, 7 जून 2018 का अवतरण (''''अल्बे''' फिलीपीन द्वीपसमूह में अल्बे प्रांत का मुख...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अल्बे फिलीपीन द्वीपसमूह में अल्बे प्रांत का मुख्य नगर तथा राजधानी है। अल्बे तथा लिगास्पी नगरपालिकाएँ 1907 में एक दूसरे में मिला दी गईं तथा इस संयुक्त नगरपालिका का नाम 1925 में केवल लिगास्पी रखा गया। इसके आसपास की भूमि समतल तथा जलवायु अच्छी है। कोई भी ऋतु यहाँ शुष्क नहीं रहती। पटुआ यहाँ की मुख्य उपज है। अन्य फसलों में गरी का गोला, चीनी, चावल, अनाज, मीठे आलू तथा तंबाकू मुख्य हैं। यहाँ की भाषा बीकल है। अल्बे सड़कों, रेलों तथा जलमार्गों द्वारा विभिन्न स्थानों से संबद्ध है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 267 |

संबंधित लेख