आर्कोशिया
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
आर्कोशिया नाम का प्रयोग यूनानी इतिहासकारों ने कंधार क्षेत्र के लिए किया है। कंधार अफ़ग़ानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।
- कंधार का इतिहास उथल-पुथल से भरा हुआ है। पाँचवीं शताब्दी ई. पू. में यह फ़ारस के साम्राज्य का भाग था।
- लगभग 326 ई. पू. में मकदूनिया के राजा सिकन्दर ने भारत पर आक्रमण करते समय इसे जीता और उसके मरने पर यह उसके सेनापति सेल्यूकस के अधिकार में आया।
- कुछ वर्ष के बाद सेल्यूकस ने इसे चन्द्रगुप्त मौर्य को सौंप दिया। यह अशोक के साम्राज्य का एक भाग था।
- मौर्य सम्राट अशोक का एक शिलालेख हाल में इस नगर के निकट से मिला है।
- मौर्य वंश का पतन हो जाने पर आर्कोशिया बैक्ट्रिया, पार्थिया, कुषाण तथा शक राजाओं के अंतर्गत रहा।
- दसवीं शताब्दी में यह अफ़ग़ानों के क़ब्ज़े में आ गया और मुस्लिम राज्य बन गया।
- ग्यारहवीं शताब्दी में सुल्तान महमूद, तेरहवीं शताब्दी में चंगेज़ ख़ाँ तथा चौदहवीं शताब्दी में तैमूर ने इस पर अधिकार कर लिया।
इन्हें भी देखें: कंधार एवं भारत के पार्थियन राज्य
|
|
|
|
|