ऋषिकुल्या
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
ऋषिकुल्या भारत की एक नदी, जिसका उल्लेख पुराणों आदि में हुआ है-
'ऋषिकुल्यां समासाद्य वासिष्ठं चैव भारत'; 'ऋषिकुल्यां समासाद्य नर: स्नात्वा विकल्मष:।'[1]
- महाभारत के उपरोक्त प्रसंग में हिमालय के तीर्थों का वर्णन है। ऋषिकुल्या नदी को यहां भृगुतुंग के निकट प्रवाहित होने वाली सरिता बताया गया है।[2] भृगुतुंग केदारनाथ के निकट तुंगनाथ है।
- अनुमान है कि ऋषिकुल्या गढ़वाल के पहाड़ों में बहने वाली ऋषिगंगा है।
- भीष्मपर्व[3]में भी ऋषिकुल्या का उल्लेख है-
'कुमारी मृषिकुल्यां च मारिषां च सरस्वतीम्।'
- दक्षिणी उड़ीसा-कलिंग की एक नदी, जो विंध्याचल के पूर्वी भाग की पहाड़ियों से निकल कर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। श्रीमद्भागवत में इसका उल्लेख है-
'महानदी वेदस्मृतिऋषिकुल्या त्रिसामाकौशिकी।[4]
- विष्णु पुराण[5] में ऋषिकुल्या को शुक्तिमान पर्वत से निकलने वाली नदी कहा गया है-
'ऋषिकुल्या कुमाराद्या: शुक्तिमत्पादसंभवा:।'
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ऐतिहासिक स्थानावली | पृष्ठ संख्या= 107| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार