"ऋषि कपूर" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 40: पंक्ति 40:
 
===निर्देशन कार्य===
 
===निर्देशन कार्य===
 
अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने [[1998]] में अक्षय खन्ना और [[ऐश्वर्या राय बच्चन]] अभिनीत फ़िल्म 'आ अब लौट चले' निर्देशित की।  
 
अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने [[1998]] में अक्षय खन्ना और [[ऐश्वर्या राय बच्चन]] अभिनीत फ़िल्म 'आ अब लौट चले' निर्देशित की।  
ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फ़िल्म 'अग्निपथ' में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फ़िल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।  
+
ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फ़िल्म 'अग्निपथ' में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फ़िल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया। <br />
 +
 
 
'''ऋषि कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें-'''
 
'''ऋषि कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें-'''
 
#ऋषि कपूर बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक-अभिनेता [[पृथ्वीराज कपूर]] के पोते है। वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं।  
 
#ऋषि कपूर बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक-अभिनेता [[पृथ्वीराज कपूर]] के पोते है। वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं।  

11:26, 19 अगस्त 2017 का अवतरण

ऋषि कपूर
Rishi-Kapoor.jpg
पूरा नाम ऋषि कपूर
अन्य नाम चिंटू
जन्म 4 सितंबर, 1952
जन्म भूमि चेंबूर, मुंबई
अभिभावक राज कपूर और कृष्णा कपूर
पति/पत्नी नीतू सिंह
संतान रनबीर कपूर, रिधिमा कपूर
कर्म भूमि मुंबई
कर्म-क्षेत्र अभिनेता, निर्माता व निर्देशक
मुख्य फ़िल्में बॉबी, प्रेम रोग, चाँदनी, फना, नसीब अपना अपना, खानदान, नसीब आदि।
शिक्षा स्नातक
विद्यालय मेयो कॉलेज अजमेर
पुरस्कार-उपाधि दो बार फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फ़िल्म 'आ अब लौट चले' का निर्देशन किया।
अद्यतन‎

ऋषि कपूर (अंग्रेजी: Rishi Kapoor, जन्म- 4 सितंबर, 1952, चेंबूर, मुंबई), हिन्दी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक हैं। वह एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें फ़िल्म 'बॉबी' के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका हैं। उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म 'मेरा नाम जोकर' में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।[1]

जीवन परिचय

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। उनकी माँ का नाम कृष्णा राज कपूर था। इनका निक नेम चिंटू हैं। इनके दो भाई हैं- रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि के दोनों भाई उन्हीं के तरह बॉलीवुड अभिनेता हैं। इनका विवाह बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह से हुआ है। इनके दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा का विवाह बिजनेस मैन भारत साहनी से हुआ हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी है।[1]

शिक्षा

ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने भाईयों के साथ कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की। [1]

अभिनय की शुरुआत

फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फ़िल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फ़िल्म 'मेरा नाम जोकर' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। उन्होंने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता के रूप में कार्य 1973 में फ़िल्म 'बॉबी' से किया था। इस फ़िल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया थीं। ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973 से 2000 तक 92 फ़िल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। उन्होंने बतौर सोलो लीड अभिनेता 51 फ़िल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे। उन्होने बॉलीवुड कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दी। ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फ़िल्मों में अभिनय किया हैं।

निर्देशन कार्य

अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फ़िल्म 'आ अब लौट चले' निर्देशित की। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फ़िल्म 'अग्निपथ' में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फ़िल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

ऋषि कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें-

  1. ऋषि कपूर बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक-अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते है। वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं।
  2. फ़िल्म 'बॉबी' जोकि 'मेरा नाम जोकर' का रीमेक थी, इसमें उनके पिता की पहली पसंद राजेश खन्ना थे, लेकिन पैसे ना होने के कारण उन्हें इस फ़िल्म में अपने बेटे यानि ऋषि कपूर को साइन करना पड़ा।
  3. ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो थे तो इस कारण उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया।
  4. नीतू सिंह से विवाह होने से पहले ऋषि कपूर का नाम एक यास्मीन नाम की लड़की से भी जोड़ा गया था।
  5. ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से 5 साल के लम्बे साथ के बाद शादी की थी।
  6. ऋषि कपूर ने अपने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार फ़िल्म 'अग्निपथ' के लिए ऑडिशन दिया था।
  7. ऋषि कपूर ने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार 'अग्निपथ' में नकारत्मक भूमिका निभाई, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई थी।
  8. आपको हैरानी होगी, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी पहली फ़िल्म में टॉवल सीन किया है।[1]

सम्मान और पुरस्कार

ऋषि कपूर का फ़िल्मी सफ़र
वर्ष फ़िल्म
1970 मेरा नाम जोकर
1973 बॉबी
1976 लैला मजनू
कभी-कभी
1977 अमर अकबर एन्थनी
1978 पती पत्नी और वो
नया दौर
बदलते रिश्ते
1979 आपके दिवाने
1980 दो प्रेमी
कर्ज
1981 नसीब
बीवी-ओ-बीवी
1982 प्रेम रोग
1984 आन और शान
दुनिया
तवायफ
1986 नसीब अपना अपना
नगीना
1987 प्यार के काबिल
हवालात
सिदूंर
1988 हमारा खानदान
कहानी घर घर की
1989 नकाब
हथियार
चाँदनी
बड़े घर की बेटी
1990 आजाद देश के गुलाम
अमीरी गरीबी
1991 घर परिवार
अजुबा
हिना
बंजारा
1991 बोल राधा बोल
कसक
इन्तहा प्यार की
दिवाना
1993 अनमोल
दामिनी
इज्जत की रोटी
1994 इना मीना डीका
पहला पहला प्यार
प्रेम योग
1995 याराना
1996 प्रेम ग्रंथ
दरार
2000 राजु चाचा
2002 ये है जलवा
2006 फना
2007 नमस्ते लदंन
2011 पटियाला हाउस
2012 अग्निपथ
हाउस फुल -2
2013 चश्मे बद्दुर
बेशर्म
शुद्ध देशी रोमांस
2014 बेवकुफियाँ
  1. राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार द्वारा विशेष पुरस्कार - 1970 - फ़िल्म- 'मेरा नाम जोकर'
  2. फ़िल्मफेयर अवॉर्ड - 1974 - फ़िल्म 'बॉबी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
  3. फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - 2008
  4. 2009 - सिनेमा में योगदान के लिए रूसी सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
  5. अप्सरा फ़िल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार - 2010 - 'प्रेम आज काल' के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
  6. ज़ी सिने पुरस्कार - 2011 - नीतू सिंह के साथ सर्वश्रेष्ठ लाइफटाइम जोड़ी।
  7. द टाइम्स ऑफ इंडिया फ़िल्म अवॉर्ड्स (टोफ़ा) - 2013 - 'अग्निपथ' के लिए एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
  8. 2016 - स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।
  9. स्क्रीन अवार्ड - 2017 - 'कपूर एंड संस' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता।
  10. फ़िल्मफेयर अवॉर्ड - 2017 - 'कपूर एंड संस' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता।
  11. ज़ी सिने पुरस्कार - 2017 - 'कपूर एंड संस' में सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
  12. ज़ी सिने पुरस्कार - 2017 - 'कपूर एंड संस' के लिए एक कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 1.3 ऋषि कपूर (हिन्दी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 28 मई, 2017

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख