एन. टी. रामाराव
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रिंकू बघेल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:06, 4 फ़रवरी 2017 का अवतरण (''''एन. टी. रामाराव''' या नन्दमूरि तारक रामाराव (अंग्रे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
एन. टी. रामाराव या नन्दमूरि तारक रामाराव (अंग्रेज़ी: N. T. Rama Rao, जन्म- 28 मई 1923 निम्माकुरु, मद्रास प्रेसीडेंसी; मृत्यु- 18 जनवरी 1996, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश) दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक, निर्माता थे। यह अभिनेता के साथ ही एक अच्छे राजनेता भी थे। इन्होंने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इन्हें एनटीआर के उपनाम से भी जाना जाता है।
- इनका जन्म 28 मई 1923 को निम्माकुरु, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में हुआ था।
- ये एक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता थे।
- इन्होंने राज्य को कांग्रेस के आधिपत्य से दूर करने के लिए वर्ष 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की।
- जब इन्होंने राजनैतिक सफर की शुरूआत की उस समय वह एक लोकप्रिय अभिनेता थे।
- एन.टी. रामा राव को वर्ष 1983 में सर्वसम्मति से तेलुगु देशम विधायक दल का नेता चयनित किया गया था, जिसमें दस कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री थे।
- एन.टी. रामा राव आंध्र प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री थे।
- वर्ष 1983 से 1994 के बीच उन्हें तीन बार इस पद के लिए चुना गया था।
|
|
|
|
|