कर्नाटक का पठार
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
कर्नाटक का पठार कर्नाटक राज्य, दक्षिण-पश्चिम भारत का क्षेत्र है। इस पठार का नामकरण 'करनाड', जिसका अर्थ है- "काली मिट्टी की भूमि", के नाम पर किया गया है। कर्नाटक पठार का क्षेत्रफल लगभग 1,89,000 वर्ग कि.मी. और औसत ऊंचाई लगभग 800 मीटर है।
- यह पठार धारवाड़ पर्वतीय प्रणाली की ज्वालामुखीय चट्टानों, रवेदार-परतदार चट्टानों और ग्रेनाइट से मिलकर बना है।
- गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा, शरवती और भीमा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। शरवती नदी पर भारत का सबसे ऊंचा जलप्रताप (253 मीटर) है, जिसे 'जोग जलप्रपात' कहते हैं। यह जलप्रताप देश में पनबिजली उत्पादन का अकेला विशालतम स्त्रोत और प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।
- कर्नाटक का पठार दक्षिण में नीलगिरि पहाड़ियों में विलीन हो जाता है; दक्षिणी पहाड़ियों में 2,030 मि.मि. और उत्तरी पहाड़ियों में 711 मि.मि. तक वर्षा होती है।
- यहाँ से चंदन की लकड़ी का निर्यात होता है और सागौन व यूकेलिप्टस का इस्तेमाल मुख्यत: फ़र्नीचर तथा काग़ज़ बनाने में होता है।
- इस पठारी क्षेत्र से मैंगनीज़, क्रोमियम, तांबा और बॉक्साइट का खनन होता है। यहाँ बाबाबूदान की पहाड़ियों में लौह अयस्क और कोलार स्वर्ण क्षेत्र में सोने के विशाल भंडार हैं।
- ज्वार, कपास, चावल, गन्ना, तिल, मूंगफली, तम्बाकू, फल, नारियल और कॉफ़ी यहाँ की प्रमुख फ़सलें हैं।
- प्रमुख उद्योगों में वस्त्र निर्माण, खाद्य और तम्बाकू प्रसंस्करण और छपाई शामिल हैं।
- कर्नाटक राज्य की राजधानी बंगलोर अधिकांश औद्योगिक विकास का केंन्द्र है। मैसूर, बेलगाम, गुलबर्ग, बेल्लारी और बीजापुर यहां के महत्त्वपूर्ण शहर हैं।
|
|
|
|
|