कुसुमध्वज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

कुसुमध्वज या 'पुष्पपुर' का अभिज्ञान पाटलिपुत्र से किया गया है। "गार्गी संहिता" के अंतर्गत 'युगपुराण' में कुसुमध्वज पर यवनों (ग्रीकों) के आक्रमण का उल्लेख है-

'तत: साकेतमाक्राम्य पांचालान् मथुरांस्तथा, यवना दुष्ठविक्रान्ता: प्राप्स्यन्ति कुसुमध्वज्। तत: पुष्पपुरे प्राप्ते कर्दमे प्रथिते हिते, आकुला विषया: सर्वे भविष्यन्ति न संशय:'[1]

  • उपर्युक्त उद्धरण में संभवत: भारत पर दूसरी शती ई. पू. में होने वाले मिनेंडर के आक्रमण का उल्लेख है।
  • गार्गी संहिता से भी ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी मिलती हैं, जिसमें भारत पर होने वाले यवन आक्रमणों के उल्लेख प्राप्त होते हैं।
  • इस ग्रन्थ यवनों के साकेत, पंचाल, मथुरा तथा कुसुमध्वज पर आक्रमण का उल्लेख प्राप्त होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 587 |

  1. कर्न–बृहत्संहिता, पृ. 37.

संबंधित लेख