के. करुणाकरन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
के. करुणाकरन

के. करुणाकरन (अंग्रेज़ी: K. Karunakaran, जन्म- 5 जुलाई 1918; मृत्यु- 23 दिसम्बर 2010) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे। वह चार बार केरल के मुख्यमंत्री रहे- 25 मार्च 1977 से 25 अप्रैल 1977 तक, 28 दिसंबर 1981 से 17 मार्च 1982 तक, 24 मई 1982 से 25 मार्च 1987 तक और फिर 24 जून 1991 से 16 मार्च 1995 तक।

  • करुणाकरन का जन्म कन्नूर जिले के चिराक्कल में 5 जुलाई, 1918 को रावुन्निया माड़ड़ और कन्नोथ कल्याणी अम्मा के परिवार में हुआ था। करुणाकरण एक मंझे हुए नेता थे और उनके समर्थक उन्हें ‘चाणक्य’ कहा करते थे।
  • करुणाकरन 1995 में एक साल की संक्षिप्त अवधि के लिए केंद्रीय उद्योग मंत्री भी रहे। उनको देश की गठबंधन राजनीति के मुख्य शिल्पकारों में से एक समझा जाता है।
  • उनके परिवार में पुत्र के. मुरलीधरन (केपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष) और पुत्री पद्मजा वेणुगोपाल (केपीसीसी कार्यकारिणी समिति सदस्य) हैं।
  • के. करुणाकरन ने बेहद कम उम्र में स्कूली शिक्षा त्याग दी थी और अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत कांग्रेस से की।
  • देशभक्ति का जज्बा उनमें बचपन से ही था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और ट्रेड यूनियन गतिविधियों में भी हिस्सा लिया था।
  • कोचीन विधानसभा के 1948 से के. करुणाकरन सदस्य बने और त्रावणकोर-कोचीन विधानसभा के लिए 1949, 1952 और 1954 में तीन बार निर्वाचित हुए।[1]
  • के. करुणाकरन केरल विधानसभा में त्रिसूर जिले के माला विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार निर्वाचित हुए।
  • एक प्रशासक के तौर पर के. करुणाकरन ने राज्य के विकास में काफी योगदान दिया। उनकी पहल से ही कोच्चि के नेदुमबासरी में निजी क्षेत्र की भागीदारी से देश का पहला हरित हवाई अड्डा बना।
  • वह तीन बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
  • के. करुणाकरन 1995-1997, 1997-1998 और 2004-2005 के दौरान राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने 1998 में तिरुअनंतपुरम और 1999 में मुकुंदपुरम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वरिष्ठ नेता के करुणाकरन का निधन (हिंदी) hindi.webdunia.com। अभिगमन तिथि: 22 फरवरी, 2020।

बाहरी कडियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022