कोल्लाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:25, 13 अक्टूबर 2017 का अवतरण (Text replacement - "संबधित" to "संबंधित")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कोल्लाग प्राचीन समय में वैशाली का एक उपनगर था। जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी के ज्ञातिजनों का यहाँ निवास स्थान था।[1]

  • महावीर स्वामी के पिता सिद्धार्थ 'ज्ञात्रिक' गोत्र से संबंधित थे तथा उनके आस्थान कुंडग्राम तथा कोल्लाग में थे। ये दोनों वैशाली के उपनगर थे।
  • कुंडग्राम महावीर का जन्म स्थान था। जैन सूत्र ग्रंथ 'कल्पसूत्र'[2] में कोल्लाग को महावीर जी का जन्म स्थान बताया गया है।
  • कोल्लाग में स्थित 'द्विपलाश' नामक चैत्य गृह का भी उल्लेख कल्पसूत्र में है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 239 |
  2. कल्पसूत्र, खंड 114-116

संबंधित लेख