गीता 12:1

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:28, 7 नवम्बर 2017 का अवतरण (Text replacement - "सृष्टा" to "स्रष्टा")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गीता अध्याय-12 श्लोक-1 / Gita Chapter-12 Verse-1

द्वादशोऽध्याय प्रसंग-


इस बारहवें अध्याय में अनेक प्रकार के साधनों सहित भगवान् की भक्ति का वर्णन करके भगवद्भक्तों के लक्षण बतलाये गये हैं इसका उपक्रम और उपसंहार भगवान् की भक्ति में ही हुआ है। केवल तीन श्लोकों में ज्ञान के साधन का वर्णन है, वह भी भगवद्भक्ति और ज्ञानयोग की परस्पर तुलना करने के लिये ही है; अतएव इस अध्याय का नाम 'भक्तियोग' रखा गया है ।

प्रसंग-


निर्गुण-निराकार और सगुण-साकार की उपासना करने वाले दोनों प्रकार के उपासकों में उत्तम उपासक कौन है, इसी जिज्ञासा के अनुसार अर्जुन[1] पूछ रहे हैं-


अर्जुन उवाच:
एवं सततयुक्ता ये भक्तास्त्वां पर्युपासते ।
ये चाप्यक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमा: ।।1।।



अर्जुन बोले:


जो अनन्य प्रेमी भक्तजन पूर्वोक्त प्रकार से निरन्तर आपके भजन-ध्यान में लगे रहकर आप सगुणरूप परमेश्वर को और दूसरे जो केवल अविनाशी सच्चिदानन्दघन निराकार ब्रह्मा[2] को ही अतिश्रेष्ठ भाव से भजते हैं- उन दोनों प्रकार के उपासकों में अति उत्तम योगवेत्ता कौन हैं ? ।।1।।

Arjuna said:


The devotees who, with their minds constantly fixed on you as shown above, adore you as possessed of form and attributes, and those who adore as the supreme reality only the indestructible unmanifest brahmas(who is truth, knowledge and bliss solidiffied)- Of these two types of worshiappers who are the best knowers of yoga. (1)


भक्ता: = अनन्यप्रेमी भक्तजन; एवम् = इस पूर्वोक्त प्रकार से; सततयुक्ता: = निरन्तर आपके भजन ध्यान में लगे हुए; त्वाम् = आप सगुणरूप परमेश्वर को; पर्युपासते = अतिश्रेष्ठभावसे उपासते हैं; च = और; अक्षरम् = अविनाशी सच्चिदानन्दघन; अव्यक्तम् = निराकार को; अपि = ही(उपासते है); तेषाम् = उन दोनों प्रकार के भक्तोंमें



अध्याय बारह श्लोक संख्या
Verses- Chapter-12

1 | 2 | 3,4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13, 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20

अध्याय / Chapter:
एक (1) | दो (2) | तीन (3) | चार (4) | पाँच (5) | छ: (6) | सात (7) | आठ (8) | नौ (9) | दस (10) | ग्यारह (11) | बारह (12) | तेरह (13) | चौदह (14) | पन्द्रह (15) | सोलह (16) | सत्रह (17) | अठारह (18)

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभारत के मुख्य पात्र है। वे पाण्डु एवं कुन्ती के तीसरे पुत्र थे। सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर के रूप में वे प्रसिद्ध थे। द्रोणाचार्य के सबसे प्रिय शिष्य भी वही थे। द्रौपदी को स्वयंवर में भी उन्होंने ही जीता था।
  2. सर्वश्रेष्ठ पौराणिक त्रिदेवों में ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव की गणना होती है। इनमें ब्रह्मा का नाम पहले आता है, क्योंकि वे विश्व के आद्य स्रष्टा, प्रजापति, पितामह तथा हिरण्यगर्भ हैं।

संबंधित लेख