चमेली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:12, 26 दिसम्बर 2011 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
चमेली के फूल
चमेली का फूल
चमेली का फूल
चमेली का फूल
चमेली का फूल
चमेली का फूल
चमेली का फूल
चमेली का फूल
चमेली का फूल

चमेली एक सुगंन्धित फूल है। यह सारे भारत में पाया जाता है। चमेली की बेल आमतौर पर घरों, बगीचों में और सारे भारत में लगाई जाती है। चमेली के फूलों की खुशबू बड़ी मादक और मन को प्रसन्न करती है। उत्तर प्रदेश के फर्रूख़ाबाद, जौनपुर, और गाजीपुर ज़िले में इसे विशेष तौर पर अधिक मात्रा में उगाया जाता है। सुपरिचित बेल होने के कारण सभी लोग इसे पहचानते हैं। चमेली के फूल, पत्ते तथा जड़ तीनों ही औषधीय कार्यों में प्रयुक्त किये जाते हैं। इसके फूलों से तेल और इत्र (परफ्यूम) का निर्माण भी किया जाता है।

रंग

चमेली के पत्ते हरे और फूल सफ़ेद रंग के होते हैं। लेकिन किसी-किसी स्थान पर पीले रंग के फूलों वाली चमेली की बेलें भी पायी जाती हैं।

स्वाद

चमेली का स्वाद तीखा और सुगन्धित होता है।

स्वरूप

चमेली की बेल वन, उपवन, बागों और पुष्प वाटिकाओं में पायी जाती है। इसकी कली लंबी डंडी की होती है।

स्वभाव

चमेली की प्रकृति ठंडी होती है।

दोषों को दूर करने वाला

बनफ्सा और गुलाब के फूल चमेली के रोगों को दूर करते हैं।

तुलना

चमेली की तुलना नर्गिस से की जा सकती है।

मात्रा

औषधि के रूप में चमेली की 10 ग्राम तक की मात्रा का उपयोग करना चाहिए।

अन्य उत्पाद

  • तेल- यह एक मुख्य व्यावसायिक उत्पाद है जो कि चमेली के फूलों से बनाया जाता है।
  • इत्र- यह भी एक मुख्य व्यावसायिक उत्पाद है और यह भी चमेली के फूलों से ही बनाया जाता है।

गुण

चमेली के उपयोग से दिल खुश रहता है। इसके रस के पीने से वात और कफ दस्त के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। यह शरीर को चुस्त- दुरूस्त करती है। यह वात और लकवा, गठिया के लिए हानिकारक होता है। इसकी सुगन्ध दिमाग को शक्तिशाली बनाती है। यह बालों को सफ़ेद कर देती है।[1]

चमेली के उपयोग से होने वाले सिर दर्द को दूर करने के लिए गुलाब का तेल और कपूर का तेल उपयोग में लाना चाहिए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चमेली (हिन्दी) जनकल्याण। अभिगमन तिथि: 25 अगस्त, 2010

संबंधित लेख