एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

"चाय" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{पुनरीक्षण}}
 
{{tocright}}
 
{{tocright}}
 
चाय एक पेय पदार्थ है। इसमें थीन नामक तत्व पाया जाता है जिसके कारण इसे पीने पर हल्का नशा हो जाता है और स्फूर्ति आती है।  
 
चाय एक पेय पदार्थ है। इसमें थीन नामक तत्व पाया जाता है जिसके कारण इसे पीने पर हल्का नशा हो जाता है और स्फूर्ति आती है।  

10:43, 24 जनवरी 2011 का अवतरण

Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

चाय एक पेय पदार्थ है। इसमें थीन नामक तत्व पाया जाता है जिसके कारण इसे पीने पर हल्का नशा हो जाता है और स्फूर्ति आती है।

इतिहास

सबसे पहले सन् 1815 में कुछ अँग्रेज़ यात्रियों का ध्यान असम में उगने वाली चाय की झाड़ियों पर गया जिससे स्थानीय क़बाइली लोग एक पेय बनाकर पीते थे। भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड बैंटिक ने 1834 में चाय की परंपरा भारत में शुरू करने और उसका उत्पादन करने की संभावना तलाश करने के लिए एक समिति का गठन किय। इसके बाद 1835 में असम में चाय के बाग़ लगाए गए। कहते हैं कि एक दिन चीन के सम्राट शैन नुंग के सामने रखे गर्म पानी के प्याले में, कुछ सूखी पत्तियाँ आकर गिरीं जिनसे पानी में रंग आया और जब उन्होंने उसकी चुस्की ली तो उन्हें उसका स्वाद बहुत पसंद आया। बस यहीं से शुरू होता है चाय का सफ़र। ये बात ईसा से 2737 साल पहले की है। सन् 350 में चाय पीने की परंपरा का पहला उल्लेख मिलता है। सन् 1610 में डच व्यापारी चीन से चाय यूरोप ले गए और धीरे-धीरे ये समूची दुनिया का प्रिय पेय बन गया। [1]

विश्व वितरण

विश्व में लगभग 26 लाख हेक्टेयर भूमि पर चाय की कृषि की जाती है। विश्व में इसका वार्षिक उत्पादन 20 लाख टन है। चाय उत्पादक देशों में भारत, श्रीलंका, चीन, जापान आदि प्रमुख हैं। अन्य देशों में रूस, जार्जिया, तुर्की, कीनिया, मलावी, युगांडा तथा मोजाम्बिक प्रमुख उत्पादक देश हैं। भारत लगभग 4 लाख हेक्टेयर भूमि में फैले लगभग 1300 बाग़ानों से 7000 लाख किग्रा0 चाय प्रतिवर्ष उत्पादन का लगभग 50% अकेले असम में उत्पादित किया जाता है। असम में ब्रह्मपुत्र घाटी, सूरमा घाटी तथा सदिया क्षेत्र मुख्य चाय उत्पादक क्षेत्र हैं। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है- यहाँ दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी ज़िले प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं। दक्षिणी भारत में प्रमुख चाय उत्पादक राज्य क्रमशः तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आदि है। यहाँ नीलगिरि, अन्नामलाई और कार्डेमम पहाड़ी मुख्य उत्पादक क्षेत्र हैं।

प्रमुख निर्यातक देश-

  1. भारत (21%)
  2. श्रीलंका (17%)
  3. कीनिया (11%)
  4. चीन (10%)
  5. इण्डोनेशिया (8%)
  6. बांग्लादेश (3%) आदि।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चाय की खेती कब, कहाँ और कैसे? (हिन्दी) (एच टी एम एल) बीबीसी हिन्दी। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2011