जॉन अब्राहम का कॅरियर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:20, 3 दिसम्बर 2017 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
जॉन अब्राहम विषय सूची
जॉन अब्राहम का कॅरियर
जॉन अब्राहम
पूरा नाम जॉन अब्राहम
अन्य नाम फरहान
जन्म 17 दिसंबर, 1972
जन्म भूमि केरल
अभिभावक पिता- अब्राहम जॉन और माता- फिरोजा ईरानी
पति/पत्नी प्रिया रूंचाल
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा जगत
मुख्य फ़िल्में 'जिस्म', 'साया', 'ऐतबार', 'पाप', 'लकीर- फॉरबिडेन लाइंस', 'धूम', 'ऐलान', 'करम', 'काल', 'विरुद्ध' आदि
शिक्षा एम.बी.ए.
विद्यालय मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी जॉन अब्राहम अच्छे अभिनेता के साथ-साथ कई सामाजिक अभिप्रायों के साथ भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने मुम्बई के मशहूर 'लीलावती अस्पताल' के फंड के लिए 10 लाख रुपए का चेक दान दिया था।
अद्यतन‎

जॉन अब्राहम ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत 2003 में फ़िल्म 'जिस्म' से की, जो कि एक थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसमें इनके साथ बिपाशा बासु ने अभिनय किया था।

कॅरियर

मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत

जॉन अब्राहम ने अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरूआत पंजाबी गायक जैजी बी के गाने ‘सूरमा’ के म्यूज़िक वीडियो से की, इसके बाद उन्होंने एक मीडिया फर्म 'टाइम एंड स्पेस मीडिया एंटरटनमेंट प्रोमोशन्स लिमिटेड' को ज्वाइन किया, जो कि बाद में आर्थिक तंगी की वजह से बंद हो गया। इसके बाद में उन्होंने 'एंटरप्राइजेज-नेक्सस' के लिए मीडिया प्लानर के तौर पर काम किया। 1999 में उन्होंने 'ग्लैडरैग्स मैन हंट कान्टेस्ट' जीता और इसके बाद वे मैन हंट इंटरनेशनल के लिए फिलीपींस गए, जहाँ वे सेकेंड रनर-अप रहे थे। बाद में जॉन ने हांगकांग, लंदन और न्यूयार्क में मॉडलिंग की। फिर वे कई विज्ञापनों में भी दिखाई दिए और मशहूर गायकों के म्यूज़िक वीडियो में भी दिखाई दिए, जिसमें पंकज उधास, हंस राज हंस और बाबुल सुप्रियो जैसे प्रसिद्ध गायक शामिल हैं। अभिनय की गुर सीखने के लिए उन्होंने किशोर नमित कपूर के स्कूल से एक्टिंग कोर्स पूरा किया।

फ़िल्मी कॅरियर

जॉन अब्राहम ने अभिनय कॅरियर की शुरूआत 2003 में फ़िल्म 'जिस्म' से की, जो कि एक थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसमें इनके साथ बिपाशा बसु ने अभिनय किया। हालाँकि फ़िल्म कोई खास धमाल नही मचा पाई और बॉक्स ऑफ़िस पर औसत रही थी। उनकी अगली फ़िल्में 'साया', 'पाप' और 'लकीर-फोर्बिडन लाइन्स' थी। इसके बाद वे सुपर हिट फ़िल्म 'धूम' में दिखाई दिए, जिसमें वे निगेटिव किरदार में थे और चोर की भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म में उनके काम की तारीफ भी हुई। यह फ़िल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक थी। और इसी फ़िल्म की सफलता के बाद जॉन अब्राहम बेहतरीन अभिनेता के तौर मे पहचाने जाने लगे। इसके बाद उन्होंने सुपर नैचुरल फ़िल्म 'काल' और कॉमेडी फ़िल्म 'गरम मसाला' में काम किया। दोनों फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा कारोबार किया। इसके बाद उन्होंने उसी साल फ़िल्म 'वॉटर' में काम किया जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली और 2006 के 79वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फ़िल्म के अकेडमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित हुई। जॉन अब्राहम को फ़िल्म 'फोर्स' में बेहतरीन अभिनय करने के बाद हॉलीवुड फ़िल्मों का भी ऑफ़र मिला, जिसमें वे एक एक्शन हीरो के रोल में थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फ़िल्म निर्माण के रूप में

जॉन अब्राहम ने 2012 में फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और फ़िल्म 'विकी डोनर' से निर्माता के रूप में भी शुरूआत की। फ़िल्म को आलोचकों के साथ जनता ने भी पसंद किया और यह फ़िल्म सफल रही। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट भी बिल्कुल हटकर था। इसके बाद उन्होंने स्वयं का प्रोडक्शन हाउस भी सेटअप कर लिया जिसका नाम 'जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट' है। निर्माता के तौर तौर पर उनकी दूसरी फ़िल्म 'मद्रास कैफ़े' रही जिसे आलोचकों ने काफी सराहा। वे बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के रूप में भी जाने जाते हैं। वे 'इंडियन सुपर लीग' की फुटबाल टीम नार्थ-ईस्ट यूनाइटेड एफसी के सह-मालिक भी हैं। उन्हें कई बार कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. John Abraham (हिंदी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 19 जुलाई, 2017।

संबंधित लेख

जॉन अब्राहम विषय सूची