एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

जॉन अब्राहम का जीवन परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
जॉन अब्राहम विषय सूची
जॉन अब्राहम का जीवन परिचय
जॉन अब्राहम
पूरा नाम जॉन अब्राहम
अन्य नाम फरहान
जन्म 17 दिसंबर, 1972
जन्म भूमि केरल
अभिभावक पिता- अब्राहम जॉन और माता- फिरोजा ईरानी
पति/पत्नी प्रिया रूंचाल
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा जगत
मुख्य फ़िल्में 'जिस्म', 'साया', 'ऐतबार', 'पाप', 'लकीर- फॉरबिडेन लाइंस', 'धूम', 'ऐलान', 'करम', 'काल', 'विरुद्ध' आदि
शिक्षा एम.बी.ए.
विद्यालय मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी जॉन अब्राहम अच्छे अभिनेता के साथ-साथ कई सामाजिक अभिप्रायों के साथ भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने मुम्बई के मशहूर 'लीलावती अस्पताल' के फंड के लिए 10 लाख रुपए का चेक दान दिया था।
अद्यतन‎

जॉन अब्राहम भारतीय फ़िल्म अभिनेता होने के साथ-साथ वह फ़िल्म निर्माता भी है। वह फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले मॉडल थे। अभिनेता होने के साथ-साथ जॉन कई सामाजिक अभिप्रायों से भी जुड़े हुए हैं।

परिचय

जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर, 1972 को केरल में हुआ था। उनके पिता मलयाली और उनकी मां गुजराती हैं। उनके पिता का नाम अब्राहम जॉन है, जो की वास्तुकार[1] हैं। उनकी मां का नाम फिरोजा ईरानी है। जॉन ने अपने जीवन का ज्यादातर वक़्त अपनी मां के साथ ही बिताया है और वे काफी अच्छी गुजराती भी बोलते हैं। जॉन का पारसी नाम फरहान है, वहीं उनके पिता के क्रिश्यिन होने के नाते उन्होंने उनका नाम जॉन रखा। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम 'सूसी मैथ्यू' है और उनका एक छोटा भाई भी है आलन अब्राहम।

शिक्षा

जॉन अब्राहम ने अपनी स्कूल की पढ़ाई बांबे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से की। उसके बाद स्नातक जय हिंद कॉलेज से प्राप्त की। जॉन ने मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट से एम.बी.ए भी किया है।

विवाह

जॉन अब्राहम के 2003 में 'जिस्म' फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अपनी को-स्टार बिपाशा बसु से अफेयर के चर्चे रहे, दोनों के रिलेशन इतने अच्छे थे कि भारतीय मीडिया ने उन्हें सुपर कपल तक करार दिया था। उसके बाद जॉन ने 1 जनवरी, 2014 को एन.आर.आई और इंवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रूंचाल से शादी कर ली।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आर्किटेक्ट

संबंधित लेख

जॉन अब्राहम विषय सूची