टेक्निशियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़िज़ा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:35, 12 अगस्त 2011 का अवतरण ('टेक्नीशियम आवर्त सारणी के सप्तम संक्रमण समूह का [[त...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

टेक्नीशियम आवर्त सारणी के सप्तम संक्रमण समूह का तत्व है। यह मैंगनीज़ तथा रेनियम का सजातीय है। प्रकृति में यह तत्व नहीं मिलता, यद्यपि इसकी खोज के अनेक दावे हो चुके हैं। यह तत्व कृत्रिम तत्वांतरण क्रिया द्वारा बनाया गया है। अब तक इसके लगभग 12 समस्थानिक बनाए गए हैं,[1] परंतु ये सब अस्थायी हैं।

सर्वप्रथम पेरियर तथा सेग्रे ने टेक्नीशियम तत्व का निर्माण मोलिब्डिनम के तत्वांतरण द्वारा किया। यह तत्वांतरण त्वरक द्वारा उत्पन्न वेगवान्‌ ड्यूटेरान दंड के आक्रमण से हुआ। कृत्रिम तत्व होने के कारण इसका नाम टेक्नीशियम रखा गया, जो यूनानी शब्द टेक्नेटोस[2] पर आधारित है। इन अनुसंधानकर्ताओं ने रेडिय रसायन द्वारा इस तत्व के रासायनिक गुणों की जाँच की। यूरेनियम विखंडन क्रिया में टेक्नीशियम भी उत्पन्न होता है और आजकल इसी स्रोत से यह उपलब्ध किया जा रहा है। इसका 99 द्रव्यमान संख्या वाला समस्थानिक सबसे स्थायी है, जिसकी अर्धजीवन अवधि 4.7x105 वर्ष है। यह इलेक्ट्रॉन मुक्त कर रुथेनियम 99 में प्ररिणत हो जाता है।

टेक्नीशियम में धातु के गुण प्रधान हैं। विलयन अवस्था में यह धनायन अथवा ऑक्सीकृत ऋणायन के रूप में रहता है। धातु का निर्माण टेक्नीशियम लवण के विलयन पर जस्ते, लोहा या निकल की अवकरण क्रिया द्वारा किया जा सकता है। इसके गुणा धर्म रेनियम और मैंगनीज़ से बहुत मिलते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. द्रव्यमान संख्या 92 से 105 तक
  2. कृत्रिम

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख