एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

डफला (जाति)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:00, 5 मार्च 2011 का अवतरण ('*डफला लोग बंगनी भी कहलाते हैं, पूर्वी भूटान और [[अरुण...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • डफला लोग बंगनी भी कहलाते हैं, पूर्वी भूटान और अरुणाचल प्रदेश (भूतपूर्व नॉर्थ-ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी, नेफ़ा) के जनजातीय लोग है।
  • ये लोग चीनी-तिब्बती परिवार की तिब्बती-बर्मी भाषा बोलते हैं।
  • डफला अपना भरण-पोषण झूम खेती, शिकार और मछली मारकर करते हैं।
  • ये 900 से 1,800 मीटर की ऊँचाई पर बल्लियों पर बने मकानों में रहते हैं।
  • वंश का निर्धारण पैतृक आधार पर किया जाता है, जो 60 या 70 लोगों का एक कुटुंब होता है।
  • यह कुटुंब एक लंबे घर में एक साथ रहता है, जिसमें विभाजित खंड नहीं होते, लेकिन प्रत्येक दंपति के परिवार के लिए एक अलग चूल्हा होता है।
  • इस परंपरागत पितृगृह के अलावा कोई औपचारिक सामाजिक संगठन अथवा ग्राम सरकार नहीं होती।
  • इनके धर्म में प्रकृति से जुड़ी पवित्र आत्माओं में विश्वास सम्मिलित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध