तमिल साहित्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:54, 26 दिसम्बर 2014 का अवतरण (''''तमिल साहित्य''' भारत तथा श्रीलंका की एक द्रविड़ भ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तमिल साहित्य भारत तथा श्रीलंका की एक द्रविड़ भाषा तमिल का रचना संसार है। शास्त्रीय[1] संस्कृत में लिखित साहित्य के अलावा तमिल भारत का प्राचीनतम साहित्य है।

  • कुछ प्रस्तर अभिलेख तीसरी शताब्दी ई. पू. के हैं, लेकिन वास्तविक तमिल साहित्य लगभग ईसा के बाद पहली शताब्दी का है।
  • अधिकांश आरंभिक काव्य धार्मिक या काव्यात्मक था, जिसमें धर्मनिरपेक्ष दरबारी कविता अपवादस्वरूप थी, जिसकी रचना संगम या विद्वत परिषद के सदस्यों ने की।
  • चौथी से छठी शताब्दी की उल्लेखनीय कृतियों में दो महाकाव्य 'शिल्पादिकारम' व 'मणिमेकलाई'[2] और प्रेम, शासकत्व व नीति जैसे विषयों पर सूक्तियों का संग्रह 'तिरुकुरल' शामिल हैं।
  • ईसा के बाद छठी से नौवीं शताब्दी में भक्ति का आविर्भाव हुआ, जो व्यक्तिगत भक्ति की कविता व धर्म से संबंधित थी और तमिल क्षेत्र में जिसकी शुरुआत विष्णु तथा शिव के सम्मान में आलवारनयनारों के भजनों से हुई।
  • 12वीं से 16वीं शताब्दी तक धार्मिक प्रतिश्रुतियों के कई दार्शनिक ग्रंथ, नीति कथा संग्रहों और साथ ही कवि कंबन की शास्त्रीय कृतियों की संरचना हुई।
  • 19वीं शताब्दी से तमिल साहित्य पर लगातार पश्चिमी स्वरूपों और विचारों का प्रभाव पड़ा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय-आर्य
  2. एकमात्र उपलब्ध तमिल-बौद्ध कृति

संबंधित लेख