दमन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दमन गुजरात राज्य के जूनागढ़ ज़िले के नज़दीक स्थित है। दमन पूर्व में गुजरात, पश्चिम में अरब सागर उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी से घिरा है। दमन 21 किमी दक्षिण-पूर्व में गंगा नदी पर स्थित है और अरब सागर से 25 किमी भीतरी भाग (अंतर्स्थलीय) में है। दमन मुंबई से लगभग 193 किलोमीटर दूर है।
इतिहास
दमन पहले पुर्तग़ालियों के कब्ज़े में था। दमन केंद्र शासित प्रदेश है। दमन स्वतंत्रता के बहुत बाद तक पुर्तग़ालियों के कब्ज़े में रहा। 1961 ई. में जब गोवा को पुर्तग़ालियों के कब्ज़े से मुक्त कर भारत में मिलाया गया, उसी समय दमन को भी भारत में शामिल कर लिया गया। उस समय दमन को गोवा में मिला दिया गया था। दमन को 1987 ई. में अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्ज़ा दिया गया।