देव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

देव एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है दिव्य

  • ईरानी में दाएवा, भारत के वैदिक धर्म में कई दिव्य शक्तियों में से एक, जिनका आकाश, वायु और धरती देवता[1] के रूप में प्राकृतिक शक्तियों की पहचान के लिए मोटे तीर पर वर्गीकरण किया गया है।
  • वैदिक युग के अंतिम दौर में उभर कर सामने आई एकेश्वरवादी प्रणाली में देव एक सर्वोच्च शक्ति के आधीन हो गए।
  • वैदिक काल में ईश्वरों को दो श्रेणियों देवों और असुरों[2] में रखा गया था।
  • भारत में देव, असुरों से अधिक शक्तिशाली बन गए और कालांतर में असुरों को लगभग राक्षस माना जाने लगा।
  • ईरान में इससे विपरीत हुआ और देवों को ज़रथुस्त्र ने दानव कह कर त्याग दिया।
  • बौद्ध ब्रह्मांड में अस्तित्व के तीन क्षेत्र हैं। इनमें से निम्नवत काम-धातु[3] है।
  • काम-धातु को छह गतियों या नियतियों में रखा गया है, जिनमें देवताओं[4] का राज्य सर्वोच्च है।
  • इस नियति में कई स्वर्ग हैं, जिनमें अनेक देवता रहते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उदाहरण के लिए; इंद्र, सोम
  2. अवेस्ता में दाएवा और अहुरा
  3. इच्छा का राज्य
  4. देव तथा देवियाँ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख