नित्यानंद राय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:37, 12 अगस्त 2020 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
नित्यानंद राय
नित्यानंद राय
पूरा नाम नित्यानंद राय
जन्म 1 जनवरी, 1966
जन्म भूमि हाजीपुर, बिहार
अभिभावक पिता- गंगा विशुन राय, माता- तेतरी देवी
पति/पत्नी अमिता राय
संतान एक पुत्री
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
कार्य काल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री-31 मई, 2019 से प्रारम्भ
शिक्षा बी.ए. (आनर्स)
विद्यालय राज नारायण कॉलेज, वैशाली, बिहार
अन्य जानकारी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नित्यानंद राय की अध्‍यक्षता में भाजपा एवं सहयोगी एन.डी.ए. को 40 में से 39 लोकसभा सीटों पर अभूतपूर्व जीत हासिल हुई।
अद्यतन‎

नित्यानंद राय (अंग्रेज़ी: Nityanand Rai, जन्म- 1 जनवरी, 1966, हाजीपुर, बिहार) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। वह भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं और केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री है। नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उजीयारपुर से 2014 के आम चुनाव में चुने गए संसद सदस्य हैं।

परिचय

गणतंत्र की जननी वैशाली, बिहार के मुख्‍यालय हाजीपुर से 4 किलो‍मीटर दूर कर्णपुरा गांव में 1 जनवरी, 1966 को एक किसान परिवार में नित्‍यानन्‍द राय का जन्‍म हुआ। इनकी माता तेतरी देवी गृहणी थीं। पिता गंगा विशुन राय अपने ग्राम पंचायत-कर्णपुरा के कई वर्षों तक मुखिया थे।

नित्यानंद राय ने बाबा साहेब भीमराव अम्‍बेडकर बिहार विश्‍वविद्यालय के अंतर्गत आर. एन. महाविद्यालय से बी.ए. (आनर्स) तक की पढ़ाई की। छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में अभिरूचि रखने वाले नित्यानंद राय ने 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्‍य के रूप में सामाजिक कार्यों की शुरूआत की। कुछ ही समय में इन्‍होंने एबीवीपी के जिला प्रमुख एवं विभाग प्रमुख के पदों को सुशोभित किया। उन्‍होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की शाखा में स्‍वयंसेवक के रूप में जुड़कर तहसील कार्यवाहक की जिम्‍मेदारी भी निभायी।[1]

राजनीतिक घटनाक्रम

  • नित्यानंद राय वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एवं पंचायत स्‍तर से कार्य आरंभ किया।
  • उन्‍होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री के दायित्‍व का निर्वहन करते हुए वर्ष 1998 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
  • वर्ष 2000 में बिहार विधान सभा के हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सदस्‍य निर्वाचित हुए। तत्‍पश्‍चात् इन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्‍यक्ष के पदों पर कार्य किया।
  • 30 नवंबर, 2016 को इन्‍हें भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश का अध्‍यक्ष मनोनीत किया गया।
  • भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्‍यक्ष के रूप में नित्यानंद राय ने पार्टी को प्रत्‍येक गांव एवं बूथ स्‍तर तक पहुंचाया।
  • वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नित्यानंद राय की अध्‍यक्षता में भाजपा एवं सहयोगी एन.डी.ए. को 40 में से 39 लोकसभा सीटों पर अभूतपूर्व जीत हासिल हुई। नित्यानंद राय स्‍वयं दुबारा लोकसभा सदस्‍य के रूप में पौने तीन लाख से अधिक वोटों से जीते थे।

सामाजिक कार्य

  1. पांच अनाथ बच्‍चे, जो वात्‍सल्‍य ग्राम, वृंदावन, उत्तर प्रदेश के हैं, उनके आवास, शिक्षा एवं अन्‍य खर्चे जो वर्ष में लगते हैं, उनका वहन करते हैं।
  2. गैंगरेप की शिकार तीन नाबालिग गरीब बेटियां जो निर्वाचन क्षेत्र के बाहर की हैं, को गोद लिया। शिक्षा से लेकर उनकी शादी तक की जिम्‍मेदारी ली।
  3. पोलियो से प्रभावित 43 बच्‍चों को गोद लिया है जिसमें कई प्रकार की सहायता के साथ ऑपरेशन के माध्‍यम से पूर्णरूपेण स्‍वस्‍थ करने का प्रयास किया गया। कई बच्‍चे पूर्ण रूप से पोलियो के प्रभाव से मुक्‍त भी हुए हैं।[1]
  4. महाविद्यालय के शिक्षण कार्य के दौरान ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त बुक बैंक एवं नि:शुल्‍क कोचिंग की व्‍यवस्‍था की।
  5. रक्‍तदान करने एवं कराने हेतु बिहार में दो बार पुरस्‍कृत हुए हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री नित्‍यानन्‍द राय (हिंदी) mha.gov.in। अभिगमन तिथि: 12 अगस्त, 2020।

संबंधित लेख

नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल

क्रमांक मंत्री नाम मंत्रालय
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

2. परमाणु ऊर्जा विभाग
3. अंतरिक्ष विभाग
4. सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह 1. गृह मंत्रालय

2. सहकारिता मंत्रालय

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
4. निर्मला सीतारमण 1. वित्त मंत्रालय

2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय

5. नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
6. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल 1. कपड़ा मंत्रालय

2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
3. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

10. धर्मेन्द्र प्रधान 1. शिक्षा मंत्रालय

2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

11. प्रह्लाद जोशी 1. संसदीय मामलों के मंत्री

2. कोयला मंत्रालय
3. खान मंत्रालय

12. नारायण तातू राणे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानन्द सोनोवाल 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय

2. आयुष मंत्रालय

14. मुख़्तार अब्बास नक़वी अल्पसंख्यक मंत्रालय
15. वीरेन्द्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
16. गिरिराज सिंह 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

2. पंचायती राज मंत्रालय

17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्रालय
19. अश्विनी वैष्णव 1. रेल मंत्रालय

2. संचार मंत्रालय
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

20. पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
21. गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय
22. किरण रिजिजू कानून और न्याय मंत्रालय
23. राजकुमार सिंह 1. विद्युत मंत्रालय

2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

25. मनसुख मंडाविया 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय

26. भूपेन्द्र यादव 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

27. महेंद्र नाथ पाण्डेय भारी उद्योग मंत्रालय
28. पुरुषोत्तम रूपाला मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
29. जी. किशन रेड्डी 1. संस्कृति मंत्रालय

2. पर्यटन मंत्रालय
3. पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय

30. अनुराग ठाकुर 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इन्द्रजीत सिंह 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. योजना मंत्रालय
3. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्रालय

2. जितेन्द्र सिंह (भाजपा) 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
4. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री
6. अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
1. श्रीपद येस्सो नायक 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. फग्गन सिंह कुलस्ते 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. प्रहलाद सिंह पटेल 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. अश्विनी कुमार चौबे 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. अर्जुन राम मेघवाल 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. कृष्ण पाल गुर्जर 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. रावसाहेब दानवे 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. डॉ. संजीव कुमार बालयान पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. शोभा करंदलाजे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शना जरदोश 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. वी. मुरलीधरन 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. मीनाक्षी लेखी 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सोम प्रकाश वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी यादव शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. बी. एल. वर्मा 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. अजय कुमार मिश्रा गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. कपिल पाटिल पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. राजकुमार रंजन सिंह 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39. डॉ. भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43. जॉन बारला अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. एल. मुरुगन 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45. निसिथ प्रमाणिक 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री