निर्वाणी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:17, 18 दिसम्बर 2011 का अवतरण (''''निर्वाणी''' सोलहवें जैन तीर्थकर की संरक्षिका, सेवि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

निर्वाणी सोलहवें जैन तीर्थकर की संरक्षिका, सेविका यक्षिणी और शासन देवी मानी गई हैं। जैन आचार्य हेमचन्द्र के अनुसार सुन्दर काया वाली, कमल के आसन पर विराजमान, चतुर्भुजा निर्वाणी सोलहवें जैन तीर्थकर की संरक्षिका-सेविका यक्षिणी हैं।

  • इसके एक सीधे हाथ में पुस्तक, दूसरे में नील कमल तथा एक बाएँ हाथ में जल-कलश और कमल पुष्प हैं।
  • भट्टाचार्य के अनुसार लखनऊ के संग्रहालय में निर्वाणी यक्षिणी की अलग से एक पाषाण प्रतिमा मौजूद है।
  • ग्वालियर में भी इस यक्षिणी की सेविका के रूप में मूर्तियाँ मिलती हैं।
  • निर्वाणी यक्षिणी के हाथ में पुस्तक और कमल पुष्प हिन्दुओं की विद्या की देवी सरस्वती की याद दिलाते हैं।
  • इसके हाथ में जल-कलश, पुष्प जैन यक्ष परम्परा के प्रतीक हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हेमचन्द्र : त्रिशस्ति/भट्टाचार्य, बी.सी. : जैन मूर्तिकला।

संबंधित लेख