एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

नौप्रभ्रंशन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

नोप्रभ्रंशन हिमालय का एक 'श्रृंग'[1], जिसे महाभारत में 'नौ-बंधन' कहा गया है। यह शतपथ ब्राह्मण में वर्णित 'मनोरवसर्पण' है, जहाँ मनु ने महाप्रलय के समय अपनी नाव बाँध कर शरण पाई थी।[2]

  • महाप्रलय की कथा तथा मानव जाति के आदि पुरुष का उसमें जीवित रह जाना अनेक प्राचीन जातियों की पुरातन ऐतिहासिक परम्पराओं में वर्णित है।
  • बाइबिल में 'नोहा' या 'हज़रत नूह' की कथा मनु की कथा का ही एक दूसरा संस्करण मालूम होता है।
  • भोमिकी विशारदों के मत में वर्तमान हिमालय के स्थान पर अति प्राचीन युग में समुद्र लहराता था। इस तथ्य से भी मनु की कथा की पुष्टि होती है।
  • जान पड़ता है कि मानव जाति के इतिहास के उष:काल में सचमुच ही महाप्रलय की घटना घटी होगी और उसी की स्मृति संसार की अनेक प्राचीनतम सभ्य जातियों की पुरातन परम्पराओं में सुरक्षित चली आ रही है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पर्वत का शिखर या चोटी
  2. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 510 |

संबंधित लेख