प्रथूदक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:16, 21 मार्च 2014 का अवतरण (Text replace - "Category:हिन्दू धर्म कोश" to "Category:हिन्दू धर्म कोशCategory:धर्म कोश")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

प्रथूदक एक देव तीर्थ है, जहाँ स्वामी कार्तिकेय, सनतकुमार, व्यास, रशंगु ऋषि ने जप-तप का विधान किया था। यहाँ जाप से मृत्यु से पश्चाताप नहीं होता है। महर्षि अर्ष्टिषेण ने यहाँ से सिद्धियाँ प्राप्त की थीं।

  • इस देव तीर्थ स्थान पर ही ऋषि सिंधुद्वीप, देवापि और तपस्वी विश्वामित्र ने ब्राह्मत्व पाया था।
  • राजा वेण के पुत्र प्रथु से भी इस स्थान का गहरा सम्बन्ध रहा है।
  • यही कारण है कि यह क्षेत्र 'प्रथूदक' (प्रथु-उदक) कहलाता है।
  • प्रथु ने द्वादश दिन तक वेण की मृत्यु के बाद उदक क्रिया की थी।
  • रशंगु ऋषि ने यहाँ देह-न्यास किया था।
  • बलराम ने इस स्थान के दर्शन किये और प्रचुर मात्रा में दान-दक्षिणा की थी।
  • यहाँ स्नान व तप से अश्वमेध के समान फल की प्राप्ति होती है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय संस्कृति कोश, भाग-2 |प्रकाशक: यूनिवर्सिटी पब्लिकेशन, नई दिल्ली-110002 |संपादन: प्रोफ़ेसर देवेन्द्र मिश्र |पृष्ठ संख्या: 514 |

  1. महाभारत, शाल्यपर्व, अध्याय 38, वनपर्व, अध्याय 81, 38

संबंधित लेख