प्रह्लादपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:57, 14 मई 2012 का अवतरण (''''प्रह्लादपुर''' गाज़ीपुर ज़िला, उत्तर प्रदेश में ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

प्रह्लादपुर गाज़ीपुर ज़िला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस स्थान से एक गुप्त काल का प्रस्तर स्तम्भ प्राप्त हुआ था, जो 1853 ई. में बनारस भेज दिया गया और बाद में वहाँ संस्कृत कॉलेज के मैदान में स्थापित कर दिया गया।

  • प्रह्लादपुर से प्राप्त स्तम्भ पर उत्कीर्ण अभिलेख का संबंध किसी राजा से है, जिसका नाम लेख के अंत में खंडित हो गया है।
  • इतिहासकार फ़लीट के मतानुसार यह सम्भवत: शिशुपाल है, जिसका नाम श्लोक के तीसरे चरण में भी आया है।
  • राजा को 'पार्थिवानीकपाल' कहा गया है। सम्भव है 'पार्थिव' से तात्पर्य पल्लव या पहलव से है, जैसा कि फ़लीट तथा ओल्डफ़ाउसन का मत है।
  • लिपि के आधार पर लेख गुप्त काल के प्रथम चरण का जान पड़ता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 589 |


संबंधित लेख