बरेली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

स्थिति

उत्तरी भारत में मध्य उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित बरेली नगर रामगंगा नदी तट पर स्थित है।

इतिहास

1537 में स्थापित इस शहर का निर्माण मुख्यत: मुग़ल प्रशासक 'मकरंद राय' ने करवाया था। यहां बाद में इसके आसपास के क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल कर चुके अप्रवासी समुदाय के रोहिल्लाओं की राजधानी बना। 1774 में अवध के शासक ने अंग्रेज़ों की मदद से इस क्षेत्र को जीत लिया और 1801 में बरेली की ब्रिटिश क्षेत्रों में शामिल कर लिया गया। यह 1857 में ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ हुए भारतीय विद्रोह का एक केंद्र भी था।

परिवहन

aबरेल तथा सड़क के महत्त्वपूर्ण मिलन बिंदु पर स्थित

व्यापार और उद्योग

यह शहर कृषि उत्पादों का व्यापारिक केंद्र है और यहां कई उद्योग ( चीनी प्रसंस्करण, कपास ओटने और गांठ बनाने) भी हैं।

कृषि

शिक्षा

  • बरेली में एम॰जे॰पी॰ रोहेलखंड विश्वविद्यालय (1975),
  • बरेली कॉलेज (1837) और इनवर्टिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ स्थित हैं।
  • इंडियन वेटेनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट इज़ातनगर उपनगरीय क्षेत्र में स्थित है।

जनसंख्या

जनसंख्या ( 2001 ) न॰नि॰ क्षेत्र 6,99,839; उपनगर 27,953; ज़िला कुल 35,98,701।

पर्यटन

बरेली में कई बेहतरीन मस्जिदें हैं। माना जाता है कि बरेली के पास स्थित प्राचीन दुर्ग नगर अहिछत्र में बुद्ध का आगमन हुआ था।