बुधपारा झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:23, 1 अप्रैल 2021 का अवतरण (''''बुधपारा झील''' (अंग्रेज़ी: ''Budhapara Lake'') रायपुर, छत्तीस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बुधपारा झील (अंग्रेज़ी: Budhapara Lake) रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित है। रायपुर में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक यह झील काफी सुंदर पर्यटन स्थल है।

  • 14वीं शताब्दी में कलचुरी वंश के राजा ब्रह्मदेव द्वारा निर्मित यह छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी झील है।
  • इसका परिवेश सुरम्य है और झील का शांत वातावरण है।
  • यह झील पर्यटकों को कुछ समय बिताने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए लुभाती है।
  • पक्षी प्रेमियों के लिए भी यह एक अच्छा वातावरण हो सकता है, क्योंकि बगुला, हंस, बत्तख, सारस आदि जैसी प्रजातियां अक्सर झील के पास ही देखी जाती हैं।
  • इसके अलावा, पैडल-बोटिंग और मोटर-बोटिंग की सुविधाएं भी इस जगह पर उपलब्ध हैं।
  • यहाँ एक संगीतमय फव्वारा है, जो झील के आकर्षण को बढ़ाता है।
  • रात में झिलमिल प्रकाश के बीच झील का माहौल काफी लुभावना लगता है।
  • हालांकि पर्यटक पूरे साल बुधपारा झील झूमने आ सकते हैं, लेकिन सर्दियों में यहां सबसे अच्छा समय गुज़रता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख