भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
पूरा नाम भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
जन्म 1 फ़रवरी, 1899
मृत्यु 12 नवम्बर, 1986
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि न्यायाधीश
पद मुख्य न्यायाधीश, भारत- 1 अक्टूबर, 1959 से 31 जनवरी, 1964 तक
संबंधित लेख भारत के मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
पूर्वाधिकारी सुधी रंजन दास
उत्तराधिकारी पी. बी. गजेन्द्रगडकर

भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा (अंग्रेज़ी: Bhuvaneshwar Prasad Sinha, जन्म- 1 फ़रवरी, 1899; मृत्यु- 12 नवम्बर, 1986) भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे। वह 1 अक्टूबर, 1959 से 31 जनवरी, 1964 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे।

  • भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने अप्रैल 1965 से फ़रवरी 1967 तक 'भारत स्काउट्स एंड गाइड्स' के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण राजवाड़ा गजियापुर एस्टेट के एक प्रमुख हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था।
  • उनके पोते बी. पी. सिंह सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
  • भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने पटना लॉ कॉलेज से अपनी शिक्षा पूर्ण की थी। बी.ए. में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची में वह सबसे ऊपर थे।
  • वह गहरी धार्मिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति थे। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने शांत जीवन व्यतीत किया। वह आध्यात्मिक गतिविधियों हेतु समर्पित थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख