मिस्र

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
गीज़ा के पिरामिड, मिस्र

मिस्र या 'ईजिप्ट' उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक देश हैं। मिस्र एशिया से सिनाई प्रायद्वीप के द्वारा जुड़ा हुआ हैं। यह उत्तर में भूमध्य सागर, उत्तर पूर्व में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, पश्चिम में लीबिया एवं दक्षिण में सूडान से घिरा हुआ है। मिस्र ने विज्ञान के क्षेत्र में भी संसार को कई बहुमूल्य उपहार दिये हैं। रसायन (कैमिस्ट्री) शब्द की उत्पत्ति भी मिस्र से ही मानी जाती है।

  • मिस्र लगभग 1,010,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं।
  • इसकी सभ्यता बहुत प्राचीन है, यहाँ के शासकों को 'फैराओ' नाम से जाना जाता था।
  • ईसाई और इस्लाम काल के पूर्व काल में इस पदवी का प्रयोग होता था।
  • इस पदवी को 'फारोह' भी लिखा जाता था, जिसे मिस्र के देवता 'होरस' का पुनर्जन्म माना जाता था।
  • होरस द्यौ आकाश का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख