भारतकोश ज्ञान का हिन्दी महासागर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
आज का दिन - 19 मार्च 2024 (भारतीय समयानुसार)
Calendar icon.jpg भारतकोश कॅलण्डर Calendar icon.jpg
Calender-Icon.jpg

यदि दिनांक सूचना सही नहीं दिख रही हो तो कॅश मेमोरी समाप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारतकोश हलचल

भारतकोश हलचल

आमलक्य एकादशी (20 मार्च) लट्ठमार होली-जन्मभूमि मथुरा (20 मार्च) मेला खाटू श्याम जी राजस्थान (20 मार्च) विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) लट्ठमार होली नंदगाँव (19 मार्च) लट्ठमार होली बरसाना (18 मार्च) आयुध निर्माण दिवस (18 मार्च) होलाष्टक प्रारम्भ (17 मार्च) लड्डू होली श्रीजी मंदिर, वृन्दावन (17 मार्च) दादू दयाल जयन्ती (17 मार्च) विश्व नींद दिवस (15 मार्च) मीन संक्रांति (14 मार्च) पाई दिवस (14 मार्च) विश्व किडनी दिवस (14 मार्च) विनायक चतुर्थी (13 मार्च) फुलैरा दौज (12 मार्च) रामकृष्ण परमहंस जयन्ती (12 मार्च) रमज़ान पाक रोज़े प्रारम्भ (12 मार्च) डांडी कूच दिवस (12 मार्च) फाल्गुन अमावस्या (10 मार्च) महाशिवरात्रि (08 मार्च) प्रदोष व्रत (08 मार्च) मासिक शिवरात्रि (08 मार्च) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) विजया एकादशी (07 मार्च) समर्थ गुरु रामदास जयन्ती (05 मार्च) दयानंद सरस्वती जयन्ती (05 मार्च) जानकी जयन्ती (04 मार्च) राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (04 मार्च) भानु सप्तमी (03 मार्च) शबरी जयन्ती (03 मार्च) कालाष्टमी (03 मार्च) संकष्टी चतुर्थी (28 फ़रवरी) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फ़रवरी) शबबरात (26 फ़रवरी) माघ पूर्णिमा (24 फ़रवरी) गुरु रविदास जयंती (24 फ़रवरी)


जन्म
अर्जुन अटवाल (20 मार्च) दारा शिकोह (20 मार्च) कर्नल टॉड (20 मार्च) अलका याग्निक (20 मार्च) गीतकार योगेश (19 मार्च) नारायण भास्कर खरे (19 मार्च) जगदीप (19 मार्च) जॉन मार्शल (19 मार्च) माधुरी बड़थ्वाल (19 मार्च)
मृत्यु
एस. सत्यमूर्ति (20 मार्च) जयपाल सिंह (20 मार्च) प्रेमनाथ डोगरा (20 मार्च) खुशवंत सिंह (20 मार्च) आइज़ैक न्यूटन (20 मार्च) बॉब क्रिस्टो (20 मार्च) रोहित मेहता (20 मार्च) शशिभूषण रथ (20 मार्च) पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी (19 मार्च) एम. ए. अय्यंगार (19 मार्च) जे. बी. कृपलानी (19 मार्च) ई. एम. एस. नंबूदरीपाद (19 मार्च) नवीन निश्चल (19 मार्च) सूरजभान सिंह (19 मार्च) केदारनाथ सिंह (19 मार्च)

Rohit-Mehta.jpeg
Khushwant-singh.jpg
S-Satymurti.jpg
Sparrow-1.jpg
J.B.Kripalani.jpg
Pandit-Gurudatta-Vidyarthi.jpg
Kedarnath-Singh.png
Yogesh-Gaur.jpeg

भारतकोश सम्पादकीय

भारतकोश सम्पादकीय -आदित्य चौधरी
सफलता का शॉर्ट-कट

        जो सफलता का मंच है वह बीसवीं सीढ़ी चढ़ कर मिलेगा और इस मंच पर हम उन्नीस सीढ़ी चढ़ने के बाद भी नहीं पहुँच सकते क्योंकि बीसवीं तो ज़रूरी ही है। अब एक बात यह भी होती है कि उन्नीसवीं सीढ़ी से नीचे देखते हैं तो लगता है कि हमने कितनी सारी सीढ़ियाँ चढ़ ली हैं और न जाने कितनी और भी चढ़नी पड़ेंगी। इसलिए हताश हो जाना स्वाभाविक ही होता है। जबकि हम मात्र एक सीढ़ी नीचे ही होते हैं। ये आख़िरी सीढ़ी कोई भी कभी भी हो सकती है क्योंकि सफलता कभी आती हुई नहीं दिखती सिर्फ़ जाती हुई दिखती है। ...पूरा पढ़ें

पिछले सभी लेख शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम पत्र शर्मदार की मौत

एक आलेख

एक आलेख
रामनाथ कोविंद

        राष्ट्रपति अथवा राष्ट्र प्रमुख भारत के प्रथम नागरिक हैं, साथ ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख सेनापति भी हैं। राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे 'रायसीना हिल' के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय संविधान पर ब्रिटेन के संविधान का व्यापक प्रभाव है। ब्रिटेन के संविधान का अनुकरण करते हुए भारत में संविधान द्वारा संसदीय शासन की स्थापना की गयी है। राष्ट्रपति का चुनाव 'अप्रत्यक्ष निर्वाचन' के द्वारा किया जाता है। अनुच्छेद 54 के अनुसार राष्ट्रपति का निर्वाचन ऐसे निर्वाचक मण्डल द्वारा किया जाएगा, जिसमें संसद (लोकसभा तथा राज्यसभा) तथा राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होंगे। ... और पढ़ें

पिछले आलेख रसखान की भाषा मौर्य काल

एक व्यक्तित्व

एक व्यक्तित्व
Omkarnath-thakur.jpg

        पण्डित ओंकारनाथ ठाकुर भारत के प्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक थे। इनका सम्बन्ध ग्वालियर घराने से था। पण्डित ओंकारनाथ ठाकुर का जितना प्रभावशाली व्यक्तित्व था उतना ही असरदार उनका संगीत भी था। एक बार महात्मा गाँधी ने उनका गायन सुन कर टिप्पणी की थी- “पण्डित जी अपनी मात्र एक रचना से जन-समूह को इतना प्रभावित कर सकते हैं, जितना मैं अपने अनेक भाषणों से भी नहीं कर सकता।” पण्डित ओंकारनाथ ठाकुर की कालजयी रचनाओं में एक महत्त्वपूर्ण रचना है, ‘वन्देमातरम्...’। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की यह अमर रचना, स्वतंत्र भारत के प्रथम सूर्योदय पर पण्डित जी के स्वरों से अलंकृत होकर आकाशवाणी द्वारा प्रसारित हुई थी। आगे चल कर ‘वन्देमातरम्...’ गीत के आरम्भिक दो अन्तरों को भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रगीत के समकक्ष मान्यता प्रदान की थी। ... और पढ़ें

पिछले लेख जे. आर. डी. टाटा आर. के. लक्ष्मण

एक पर्यटन

एक पर्यटन स्थल
बंगारम द्वीप समूह

        लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में स्थित एक भारतीय द्वीप-समूह है। सभी केन्द्रशासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सबसे छोटा है। यह भारत की मुख्यभूमि से लगभग 400 किमी दूर पश्चिम दिशा में अरब सागर में अवस्थित है। लक्षद्वीप द्वीप-समूह में कुल 36 द्वीप है परन्तु केवल 7 द्वीपों पर ही जनजीवन है। देशी पयर्टकों को 6 द्वीपों पर जाने की अनुमति है जबकि विदेशी पयर्टकों को केवल 2 द्वीपों (अगाती व बंगाराम) पर जाने की अनुमति है। मुख्य भूमि से दूर इनका प्राकृतिक सौंदर्य, प्रदूषणमुक्त वातावरण, चारों ओर समुद्र और इसकी पारदर्शी सतह पर्यटकों को सम्मोहित कर लेती है। समुद्री जल में तैरती मछलियाँ इन द्वीपों की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। ये द्वीप प्रकृति की एक अद्भुत देन है। यह आश्चर्य की बात है कि यहाँ की धरती का निर्माण मूँगों द्वारा किया गया। उन्होंने ही मानव के रहन-सहन के उपयुक्त बनाया। यह द्वीप पर्यटकों का स्वर्ग है। यहाँ का नैसर्गिक वातावरण देश-विदेश के सैलानियों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता है। ... और पढ़ें

पिछले पर्यटन स्थल चंडीगढ़ लाल क़िला

एक रोग

एक रोग
Aedes-Aegypti.jpg

         डेंगू अथवा 'डेंगी' / 'डेंगू बुख़ार' / 'डेंगू फीवर' / 'डेंगू ज्वर' एक ख़तरनाक संक्रामक रोग है। डेंगू का प्रथम महामारी रूपेण हमला एशिया, अफ़्रीका, उत्तरी अमेरिका में एक साथ सन् 1780 के लगभग हुआ था। इस रोग को 1779 में पहचाना तथा नाम दिया गया था। आम भाषा में इस बीमारी को "हड्डी तोड़ बुख़ार" कहा जाता है, क्योंकि इसके कारण शरीर व जोड़ों में बहुत दर्द होता है। डेंगू के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने तथा इसके प्रति सचेत रहने के लिए ही प्रतिवर्ष '10 अगस्त' को 'डेंगू निरोधक दिवस' मनाया जाता है। डेंगू सभी मच्छर से नहीं फैलता है। इस रोग का वाहक एड़ीज मच्छर की दो प्रजातियां हैं- एडीज एजिपटाई तथा एडीज एल्बोपेक्टस। जिस दिन डेंगू वायरस से संक्रमित कोई मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो उसके लगभग 3-5 दिनों बाद ऐसे व्यक्ति में डेंगू बुख़ार के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। यह संक्रामक काल 3-10 दिनों तक भी हो सकता है। ...और पढ़ें

पिछले लेख मधुमेह ऑटिज़्म

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Quiz-icon-2.png

महत्त्वपूर्ण आकर्षण

महत्त्वपूर्ण आकर्षण

स्वतंत्र लेखन

भारतकोश पर स्वतंत्र लेखन


समाचार

समाचार
अंडर-19 विश्वकप ट्रॉफी 2018 के साथ भारतीय क्रिकेट टीम
PSLV-C40 Cartosat-2.jpg
सुशील कुमार
Manushi-Chhillar.jpg
P.V. Sindhu-Korea-Open-Winner-2017.jpg


कुछ लेख

कुछ लेख

कृष्ण   •   ध्यान चन्द   •   इस्लाम धर्म   •   रामायण   •   अब्दुल कलाम   •   स्वतंत्रता दिवस   •   उत्तराखण्ड   •   महात्मा गाँधी   •   गंगा   •   तुलसीदास

भारतकोश ज्ञान का हिन्दी-महासागर
  • कुल पृष्ठ- 1,93,528
  • कुल लेख- 61,816
  • कुल चित्र- 19,041
  • 'भारत डिस्कवरी' विभिन्न भाषाओं में निष्पक्ष एवं संपूर्ण ज्ञानकोश उपलब्ध कराने का अलाभकारी शैक्षिक मिशन है।
  • कृपया यह भी ध्यान दें कि यह सरकारी वेबसाइट नहीं है और हमें कहीं से कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं है।
  • सदस्यों को सम्पादन सुविधा उपलब्ध है।
ब्रज डिस्कवरी
ब्रज डिस्कवरी पर जाएँ
ब्रज डिस्कवरी पर हम आपको एक ऐसी यात्रा का भागीदार बनाना चाहते हैं जिसका रिश्ता ब्रज के इतिहास, संस्कृति, समाज, पुरातत्व, कला, धर्म-संप्रदाय, पर्यटन स्थल, प्रतिभाओं, आदि से है।

चयनित चित्र

चयनित चित्र
केरल की शास्त्रीय नाट्य शैली 'कृष्णाट्टम नृत्य'

कृष्णाट्टम नृत्य, केरल