मुख़्तार अब्बास नक़वी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:01, 1 अप्रैल 2020 का अवतरण (→‎राजनीतिक सफर)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
मुख़्तार अब्बास नक़वी
मुख़्तार अब्बास नक़वी
पूरा नाम मुख़्तार अब्बास नक़वी
जन्म 15 अक्टूबर, 1957
जन्म भूमि इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
पति/पत्नी सीमा नक़वी
संतान एक
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
कार्य काल अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री-3 सितंबर, 2017 से

अल्पसंख्यक राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार-12 जुलाई, 2016-3 सितंबर, 2017

शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन (मास कम्युनिकेशन)
विद्यालय एशियन एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन
चुनाव क्षेत्र झारखण्ड
अन्य जानकारी नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख़्तार अब्बास नक़वी ने देश के हज कोटे को बढ़वाने में अहम योगदान दिया है।
अद्यतन‎

मुख़्तार अब्बास नक़वी (अंग्रेज़ी: Mukhtar Abbas Naqvi, जन्म- 15 अक्टूबर, 1957, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और राजनेता हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। भारत की 17वीं लोकभा में वह भारत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री हैं। राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में से एक मुख़्तार अब्बास नक़वी ने नरेन्द्र मोदी की दूसरी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ले ली है। विनम्र और मिलनसार स्वभाव के मुख़्तार अब्बास नक़वी ने पार्टी के साथ-साथ पूरे देश में एक बड़े मुस्लिम नेता के रूप में अपनी पहचान कायम की है। छात्र जीवन से ही राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले नक़वी 'भाजपा युवा मोर्चा' के उपाध्यक्ष रहे हैं। एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी पहचान स्थापित की है।

परिचय

मुख़्तार अब्बास नक़वी का जन्म 15 अक्टूबर, 1957 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। हंडिया तहसील के प्रतापपुर ब्लॉक में एक छोटा-सा गांव है भदारी, इसी गांव से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद मुख़्तार अब्बास नक़वी ने जब कॉलेज का रुख किया तो राजनीति ने उन्हें आकर्षित करना शुरू कर दिया। गांव से हर दिन आना जाना जब कठिन होने लगा तो उन्होंने इलाहाबाद में ही रहकर पढ़ने का मन बनाया। इसी दौरान उनकी मुलाकात समाजवादी नेता राजनारायण से हुई। इस मुलाकात ने उनको राजनीति में आगे आने के लिए और प्रभावित किया। मुख़्तार अब्बास नक़वी को उनका साथ भाने लगा और वह कई आंदोलन का हिस्सा रहे। आपातकाल के दौरान वह आंदोलन का हिस्सा रहे।[1] 1975 में आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण के "संपूर्ण क्रांति" आंदोलन में सक्रिय रहे और मात्र 17 वर्ष की उम्र में "मीसा-डी.आई.आर" में जेल में नजरबन्द किये गए। जनता पार्टी की तरफ से राजनारायण ने जब इंदिरा गांधी को हराया तो मुख़्तार अब्बास नक़वी समेत कई लोगों में उत्साह भर गया।

बढ़ता क़द और विवाह

मुख़्तार अब्बास नक़वी राजनीति में अब अपनी पहचान बनाने लगे थे। जन संचार में स्‍नातकोत्तर की डिग्री उन्हें राजनीति में काम आ रही थी। साल 1978-1979 तक वह युवा जनता के उपाध्यक्ष बने। इसके इतर एक हिन्दू लड़की सीमा के साथ उनका प्रेम चर्चा में था। सीमा और नक़वी दोनों के घर में इस रिश्ते को लेकर ऐतराज था। इन सबके बावजूद भी नक़वी ने हार नहीं मानी और सारे विरोध को दरकिनार करते हुए सीमा से निकाह और विवाह कर लिया। उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की। मुख़्तार अब्बास नक़वी के घर में इस्लामिक और हिंदू दोनों त्योहार एक समान तरीके से मनाये जाते हैं।

भाजपा का अल्पसंख्यक चेहरा

भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा' कहलाने वाले मुख़्तार अब्बास नक़वी ने दूसरी बार नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इस बार उनको कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। राजनैतिक-सामाजिक क्षेत्र में महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और नरेन्द्र मोदी से प्रभावित रहे मुख़्तार अब्बास नक़वी इस सिद्धांत पर यकीन करते हैं कि- सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए, क्योंकि जीवन का हर अध्याय एक सबक है।

नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख़्तार अब्बास नक़वी ने देश के हज कोटे को बढ़वाने में अहम योगदान दिया है। मंत्रालय के प्रयासों के फलस्वरूप सऊदी अरब ने 2019 के लिए भारत के वार्षिक हज कोटे में 25 हजार की वृद्धि की। इंडोनेशिया के बाद भारत का हज कोटा सबसे ज्यादा रखा गया है। वर्ष 2019 में पाकिस्तान से भी ज्यादा भारत के करीब दो लाख यात्री हज कर सकेंगे। हज यात्रा पर जाने वालों में बिना "मेहरम" (पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने वाली 2,340 मुस्लिम महिलाएं भी अब शामिल हो सकेंगी।[2]

लेखक

राजनीति के अलावा मुख़्तार अब्बास नक़वी एक लेखक भी हैं और उनकी तीन पुस्‍तकें- 'स्‍याह' (1991), 'दंगा' (1998) और 'वैशाली' (2007) प्रकाशित हो चुकी हैं।

राजनीतिक सफर

लोकतान्त्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकार को लेकर कई आंदोलनों-अभियानों में सक्रिय रहे मुख़्तार अब्बास नक़वी ने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। भाजपा उम्मीदवार के रूप में अब तक दो विधानसभा (1991, 1993) एवं तीन लोकसभा (1998, 1999, 2009) चुनाव लड़ चुके मुख़्तार अब्बास नक़वी 1998 में उत्तर प्रदेश की रामपुर संसदीय सीट से भाजपा के पहले मुस्लिम लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। मुख़्तार अब्बास नक़वी ने पहले बीजेपी के टिकट पर मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा पहुंचने की कोशिश की थी, पर असफल रहे। 1991 में वह मात्र 133 मतों से सीपीआई के इम्तियाज अहमद से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 1993 के विधानसभा चुनावों में बसपा के नसीम ने लगभग 10000 मतों से उन्हें चुनाव में हरा दिया।

वह 2002, 2010, 2016 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। 1998 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री रहे मुख़्तार अब्बास नक़वी के कार्यकाल में "डायरेक्ट टू होम" प्रसारण व्यवस्था एवं भारतीय फिल्म क्षेत्र को उद्योग का अधिकृत दर्जा देने जैसे अहम फैसले किये गये। नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मिला।

अपने सरल, मिलनसार स्वभाव के लिए लोकप्रिय मुख़्तार अब्बास नक़वी ने राज्यसभा में सरकार के अल्पमत में होने के बावजूद विपक्ष के साथ संपर्क-संवाद-समन्वय बना कर महत्वपूर्ण विधायी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान केंद्रीय चुनाव प्रबंधन-समन्वय के प्रमुख, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं पार्टी की चुनाव सुधार समिति के अध्यक्ष के रूप में कई अहम एवं चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके मुख़्तार अब्बास नक़वी कई राज्यों के संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं।[2]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मुख्तार अब्बास नकवी का सफर (हिंदी) prabhatkhabar.com। अभिगमन तिथि: 1 अप्रॅल, 2020।
  2. 2.0 2.1 मुख्तार अब्बास नकवी जीवन परिचय (हिंदी) haribhoomi.com। अभिगमन तिथि: 1 अप्रॅल, 2020।

बाहरी कड़ियँ

संबंधित लेख

नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल

क्रमांक मंत्री नाम मंत्रालय
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

2. परमाणु ऊर्जा विभाग
3. अंतरिक्ष विभाग
4. सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह 1. गृह मंत्रालय

2. सहकारिता मंत्रालय

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
4. निर्मला सीतारमण 1. वित्त मंत्रालय

2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय

5. नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
6. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल 1. कपड़ा मंत्रालय

2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
3. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

10. धर्मेन्द्र प्रधान 1. शिक्षा मंत्रालय

2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

11. प्रह्लाद जोशी 1. संसदीय मामलों के मंत्री

2. कोयला मंत्रालय
3. खान मंत्रालय

12. नारायण तातू राणे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानन्द सोनोवाल 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय

2. आयुष मंत्रालय

14. मुख़्तार अब्बास नक़वी अल्पसंख्यक मंत्रालय
15. वीरेन्द्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
16. गिरिराज सिंह 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

2. पंचायती राज मंत्रालय

17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्रालय
19. अश्विनी वैष्णव 1. रेल मंत्रालय

2. संचार मंत्रालय
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

20. पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
21. गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय
22. किरण रिजिजू कानून और न्याय मंत्रालय
23. राजकुमार सिंह 1. विद्युत मंत्रालय

2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

25. मनसुख मंडाविया 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय

26. भूपेन्द्र यादव 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

27. महेंद्र नाथ पाण्डेय भारी उद्योग मंत्रालय
28. पुरुषोत्तम रूपाला मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
29. जी. किशन रेड्डी 1. संस्कृति मंत्रालय

2. पर्यटन मंत्रालय
3. पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय

30. अनुराग ठाकुर 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इन्द्रजीत सिंह 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. योजना मंत्रालय
3. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्रालय

2. जितेन्द्र सिंह (भाजपा) 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
4. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री
6. अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
1. श्रीपद येस्सो नायक 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. फग्गन सिंह कुलस्ते 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. प्रहलाद सिंह पटेल 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. अश्विनी कुमार चौबे 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. अर्जुन राम मेघवाल 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. कृष्ण पाल गुर्जर 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. रावसाहेब दानवे 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. डॉ. संजीव कुमार बालयान पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. शोभा करंदलाजे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शना जरदोश 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. वी. मुरलीधरन 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. मीनाक्षी लेखी 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सोम प्रकाश वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी यादव शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. बी. एल. वर्मा 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. अजय कुमार मिश्रा गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. कपिल पाटिल पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. राजकुमार रंजन सिंह 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39. डॉ. भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43. जॉन बारला अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. एल. मुरुगन 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45. निसिथ प्रमाणिक 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री