मुम्बई की अर्थव्यवस्था

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
मुम्बई विषय सूची


मुम्बई की अर्थव्यवस्था
मुम्बई का एक दृश्य
विवरण मुम्बई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। मुम्बई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
राज्य महाराष्ट्र
ज़िला मुम्बई
स्थापना तीसरी शताब्दी ई. पू में सम्राट अशोक द्वारा स्थापित
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 18°58′30″, पूर्व- 72°49′33″
मार्ग स्थिति मुम्बई शहर सड़क द्वारा पुणे से 150 किमी, नासिक से 172 किमी, नागपुर से 847 किमी और दिल्ली से 1,398 किमी की दूरी पर स्थित है।
प्रसिद्धि गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज, एलिफेंटा की गुफाएँ, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, जुहू चौपाटी आदि।
कब जाएँ अक्टूबर से मार्च
कैसे पहुँचें जलयान, हवाई जहाज़, रेल, बस आदि से पहुँचा जा सकता है।
हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, नवी मुंबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जुहू हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन, मुंबई सेंट्रल, मुंबई उपनगरीय रेलवे, दादर स्टेशन, विक्टोरिया रेलवे स्टेशन
बस अड्डा राज्य परिवहन टर्मिनल
यातायात साइकिल-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, सिटी बस और मेट्रो रेल
क्या देखें मुम्बई पर्यटन
कहाँ ठहरें होटल, धर्मशाला, अतिथि ग्रह
क्या खायें वड़ा पाव, श्रीखंड, भेलपूरी, पूरन पोली, पोहा, साबूदाना वड़ा, फिरनी, मालपुआ, कटिंग चाय आदि
एस.टी.डी. कोड 022
ए.टी.एम लगभग सभी
Map-icon.gif गूगल मानचित्र
भाषा मराठी, हिन्दी, अंग्रेज़ी और गुजराती
अद्यतन‎

मुम्बई भारत की आर्थिक धुरी एवं वाणिज्यिक व वित्तीय केन्द्र है। कुछ मायनों में इसकी आर्थिक संरचना भारत में नाभिकीय और पुरातन कालों के संयोजन को प्रदर्शित करती है। इस नगर में भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग स्थित है, जिसमें परमाणु रिऐक्टर और प्लूटोनियम विलग्नक स्थित है। नगर के कई हिस्सों में अब भी ईधन और ऊर्जा के पारम्परिक जैविक साधनों का इस्तेमाल होता है।

बंबई स्टॉक एक्स्चेंज, मुम्बई
Bombay Stock Exchange, Mumbai

उद्योग

सूती वस्त्र उद्योग, जिसके कारण 19वीं शताब्दी में यह नगर समृद्ध हुआ। अब भी महत्त्वपूर्ण है, लेकिन अब इसका पतन हो रहा है, क्योंकि कई सूती वस्त्र मिलों को रूग्ण इकाई घोषित कर दिया गया हैं नए विकासशील उद्योगों में धातु, रसायन, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, इंजीनियरिंग और कई प्रकार के सहायक उद्यम शामिल हैं। शाद्य प्रसंस्करण, काग़ज़ —निर्माण, छपाई और प्रकाशन जैसे शहरी उद्योग भी रोज़ग़ार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हैं। सेवा और अनौपचारिक क्षेत्र में 20वीं शताब्दी के अन्तिम दशक में काफ़ी विस्तार हुआ है।

नरीमन पाइंट, मुम्बई
Nariman Point, Mumbai

वाणिज्य और वित्त

देश का केन्द्रीय बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक, कई अन्य व्यावसायिक बैंक और सरकारी बान्डों व निजी शेयरों में देश के सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेशक राष्ट्रीयकृत उद्यम भारतीय जीवन बीमा निगम और दीर्घकालीन निवेश से जुड़े प्रमुख वित्तीय संस्थान मुम्बई में स्थित हैं। इस कारण इस शहर में कई वित्तीय और व्यापारिक सेवाएँ उपलब्ध हैं। मुम्बई स्टाक एक्सचेन्ज देश का अग्रणी स्टाक और शेयर बाज़ार है। हालाँकि आज़ादी के बाद देश भर में कई आर्थिक केन्द्र पनपे हैं, जिसके कारण इस एक्सचेन्ज का उतना महत्त्व नहीं रहा। फिर भी वित्तीय व अन्य व्यापारिक कारोबार के मामले में यह प्रमुख केन्द्र है और देश की अर्थ-व्यवस्था के पैमाने की भूमिका निभाता है।


पीछे जाएँ
मुम्बई की अर्थव्यवस्था
आगे जाएँ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख